हाउस वाइफ हैं और चाहती हैं पैसे कमाना? प्रोफेशनल बनने के लिए आपके काम आ सकते हैं इंग्लिश के ये 15 शब्द

आत्मविश्वास और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स से आप भी इंग्लिश अच्छी सीख सकती हैं। अगर आप हाउस वाइफ हैं और आप पैसे कमाने के लिए अच्छी अंग्रेजी बोलना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए शब्दों को सीखकर अपनी अंग्रेजी में सुधार ला सकती हैं।
image
image

हाउस वाइफ होते हुए अगर आप अब घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहती हैं, तो अब आपके लिए कई अवसर मौजूद हैं। आज के डिजिटल युग में, घर बैठे भी ऑनलाइन काम करके पैसे कमाना काफी आसान है। हालांकि, किसी भी हाउस वाइफ के मन में करियर शुरू करने से पहले कम्युनिकेशन स्किल्स का ख्याल सबसे पहले आता है। ऐसे में, प्रोफेशनल क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स का होना बहुत जरूरी है। इसमें, अंग्रेजी भाषा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तो अगर आप भी एक सफल प्रोफेशनल बनने का सपना देख रही हैं, तो अंग्रेजी के ये 15 शब्द आपके बहुत काम आ सकते हैं। ये शब्द आपको आत्मविश्वास से बातचीत करने और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में मदद करेंगे। आइए इंग्लिश के उन शब्दों के बारे में जानते हैं कौन से हैं ये 15 महत्वपूर्ण ।

करियर बेहतर करने के लिए काम आ सकते हैं ये 15 अंग्रेजी शब्द

career for women

  • Professional (प्रोफेशनल)- इसका मतलब पेशेवर होता है, जिसके बारे में हर महिलाओं को करियर शुरू करने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए। किसी भी काम को कुशलता और विशेषज्ञता के साथ करने वाले को प्रोफेशनल कहा जाता है।
  • Communication (कम्युनिकेशन)- सूचनाओं या भावनाओं का आदान-प्रदान करने को कम्युनिकेशन कहते हैं। करियर को शुरू करने से पहले इस तरह के छोटे-छोटे टर्म के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।
  • Skill (स्किल)- किसी विशेष कार्य को अच्छी तरह से करने की क्षमता रखना ही स्किल कहलाता है। जैसे कि अगर आप खाना बनाने में एकदम निपुण हैं, तो ऐसा कह सकते हैं कि आपके पास कुकिंग स्किल है।
  • Opportunity (ऑपर्च्युनिटी)- इसका हिंदी मतलब होता अवसर है।
  • Network (नेटवर्क)- इसकी हिंदी संपर्क होता है। करियर में ये शब्द बेहद मायने रखते हैं, क्योंकि समान रुचियों या व्यवसायों वाले लोगों के साथ संपर्क रखना जरूरी होता है।
  • Market (मार्केट)- वस्तुओं या सेवाओं को खरीदने और बेचने का स्थान को मार्केट या बाजार कहते हैं।
  • Client (क्लाइंट)- इसका हिंदी अर्थ ग्राहक होता है। इसका मतलब समझने के लिए आप ऐसे समझ सकते हैं। ग्राहक उस व्यक्ति को कहते हैं, जो आपसे सेवाएं या उत्पाद खरीदता या बेचता है।
  • Project (प्रोजेक्ट)- इसका हिंदी अर्थ परियोजना होता है। यह एक विशिष्ट कार्य है, जिसे एक निश्चित समय सीमा में पूरा करना होता है और करियर के लिए यह एक जरूरी शब्द है।
  • Deadline (डेडलाइन)- इसका हिंदी अर्थ है- अंतिम तिथि। यानी किसी कार्य को पूरा करने की अंतिम निर्धारित तिथि।
  • Meeting (मीटिंग)- किसी विशेष विषय पर चर्चा करने के लिए लोगों का इकट्ठा होना, आपस में बातें करना और कोई प्लान बनाना ही मीटिंग का मकसद होता है।
  • Feedback (फीडबैक)- इसका हिंदी अर्थ प्रतिक्रिया है। किसी कार्य या प्रदर्शन पर दी गई राय या जानकारी।
  • Strategy (स्ट्रेटेजी)- किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बनाई गई योजना को स्ट्रेटेजी कहते हैं, जिसे हिंदी में रणनीति कहते हैं।
  • Negotiation (नेगोशिएशन)- किसी समझौते या समाधान पर पहुंचने के लिए चर्चा करने को नेगोशिएशन कहा जाता है।
  • Value (वैल्यू)- इसका हिंदी अर्थ मूल्य होता है। यानी किसी चीज का महत्व या उपयोगिता।
  • Growth (ग्रोथ)- किसी चीज का बढ़ना या प्रगति करना ही ग्रोथ की सही परिभाषा है। अगर आप करियर में कुछ करना चाहती हैं, तो ये बेसिक टर्म आपको जरूर जानने चाहिए। चाहे आप ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग करें, वर्चुअल असिस्टेंट बनें, अपना छोटा व्यवसाय शुरू करें या किसी अन्य क्षेत्र में काम करें, इन शब्दों की समझ आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।

करियर में क्यों जरूरी है अच्छी इंग्लिश का होना?

career for house wife

अंग्रेजी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वाणिज्य और व्यापार की प्राथमिक भाषा बन गई है। बहुराष्ट्रीय कंपनियां अक्सर अपनी आधिकारिक कामकाजी भाषा के रूप में अंग्रेजी का उपयोग करती हैं, भले ही उनका स्थान कहीं भी हो। अंग्रेजी भाषा आपको अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों, भागीदारों और सहकर्मियों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने की अनुमति देती है। अच्छी अंग्रेजी कर्मचारियों को अधिक सक्षम, आत्मविश्वासी और पेशेवर बनाने में अहम रोल अदा करता है।

इसे भी पढ़ें-UKPSC PCS के लिए 129 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और महिलाओं के लिए कितनी हैं सीट्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP