Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

फेसबुक-इंस्टाग्राम की तरह अब WhatsApp पर भी कर सकेंगे स्टेटस लाइक, बहुत काम का होगा यह नया फीचर

व्हाट्सएप का नया फीचर आ गया है, जिससे अब यूजर्स इंस्टाग्राम-फेसबुक की स्टोरी की तरह ही आपके स्टेटस को भी लाइक कर सकेंगे।
Updated:- 2024-09-13, 15:02 IST
image

व्हाट्सएप एक पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों और करीबियों से जुड़े रहते हैं। दोस्तों के साथ घंटों चैट करने से लेकर दफ्तर के काम तक सभी को आसान बनाने में व्हाट्सएप का काफी ज्यादा योगदान है। यही नहीं, कंपनी भी अपने यूजर्स की एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए आए दिन इसमें नए-नए बदलाव करता रहता है। इसी के साथ इसबार व्हाट्सएप ने एक नया फीचर एड किया है। अब आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को लाइक कर सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जिस तरह आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर किसी की स्टोरी लाइक करते हो।

व्हाट्सएप स्टेटस का नया बदलाव

how to use WhatsApp status reactions

आप अपने फोन में व्हाट्सएप खोल कर किसी की स्टोरी पर जाएंगे तो आपको रिप्लाई बटन के बगल में एक दिल के आकार का आइकन दिखाई देगा। उसपर क्लिक करके आप किसी के व्हाट्सएप स्टेटस को लाइक कर सकते हैं। स्टेटस को लाइक करते ही दिल का कलर ग्रीन दिखाई देगा। वहीं, जिस यूजर के स्टेटस को आप लाइक करेंगे, उसके पास अपने स्टेटस पर ग्रीन कलर का दिल स्क्रीन पर फ्लोट होता हुआ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें-  व्हाट्सऐप का ये शानदार फीचर ऐसे बचाता है आपका मोबाइल डेटा

WhatsApp पर मेटा एआई चैटबॉट को लेकर भी चल रहा है परीक्षण

WhatsApp feature like Facebook

व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए मेटा एआई चैटबॉट को लेकर भी एक नए वॉइस मोड फीचर पर काम कर रहा है। वेबसाइट वेबबीटाइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप के नए फीचर के तहत यूजर्स एआई चैटबॉट के साथ अपनी आवाज को इस्तेमाल करके टू-वे कन्वर्सेशन कर पाएंगे। यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है।

इसे भी पढ़ें-  WhatsApp पर हिंदी में करना चाहती हैं परिवार और दोस्तों के साथ चैट? तो कर लें यह सेटिंग

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।