Dhokebaaz Shayari In Hindi: अब बस! धोखेबाज दोस्त को भेजें ये करारे मैसेज और निकालें अपना गुस्सा

Dhokebaaz Whatsapp Status In Hindi:आज के समय में किसी पर भरोसा करना सचमुच बहुत मुश्किल और बड़ी बात है, लेकिन अफसोस, आज विश्वास का टूटना कोई बड़ी बात नहीं रही। लोग अपने फायदे के लिए आराम से झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं। एक-दूसरे को धोखा देना आजकल आम हो गया है। धोखा देने वाला अक्सर यही सोचता है कि उसने जो भी किया, वो अपने भले के लिए किया और अपने लिए किया गया काम गलत नहीं होता। लेकिन ये सोच सही नहीं है। अगर आप अपने फायदे के लिए किसी के भरोसे को तोड़ते हैं, तो यकीन मानिए, आप उनके विश्वास के लायक नहीं हैं।
जिंदगी एक गाड़ी के पहिए की तरह है, जिसमें अच्छा और बुरा समय आता-जाता रहता है। जब अच्छा समय होता है, तो हर कोई साथ खड़ा होता है, लेकिन जब बुरा समय आता है, तो हर कोई साथ छोड़ देता है। जो लोग बुरे समय में आपका साथ छोड़ देते हैं, वे किसी धोखेबाज से कम नहीं होते। आज हमारे इस लेख में, आपको कुछ ऐसी शायरियां मिलेंगी जो आपके धोखेबाज साथी पर बिल्कुल फिट बैठती हैं। आप इन्हें अपने स्टेटस में लगाकर उन पर तंज कस सकती हैं या उन्हें अपनी बात समझा सकती हैं।
अगर आप भी अपने धोखेबाज दोस्त को मैसेज के माध्यम से अपनी दिल की बात बोलना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरी लेकर आए हैं, जिन्हें आप भेज सकते हैं।
धोखेबाज शायरी इन हिंदी (Dhokebaaz Shayari In Hindi)
1. तुम्हारे झूठे वादों का अब
हमें ऐतबार नहीं, धोखे ने सिखाया हमें,
इस दुनिया में प्यार का मतलब बहुत खास नहीं !
2. धोका तूने ऐसा दिया मेरी जिंदगी में
हर मकसद मुझसे छीन लिया !
3. धोखा बहुत मिल गया है,
अब मुझे मौके की तलाश है !
4. ये इश्क भी क्या चीज है एक वो है जो
धोखा दिए जाते हैं और
एक हम है मौका दिए जाते हैं !
इसे ही पढ़ें: Congratulation Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को आप भी दीजिए बधाई और शुभकामनाएं
5. धोखा देती है मासूम चेहरों की चमक
अक्सर हर कांच के टुकड़े
को हीरा नहीं समझें !
धोखेबाज मैसेज इन हिंदी (Dhokebaaz Messages In Hindi)

6. इस जहां में कोई नहीं बचा ऐतबार के काबिल,
दोस्त धोखा दे जाते हैं अब तो झूठे प्यार के खातिर !
7. जिस पर सबसे ज्यादा विश्वास था हमें,
वो ही सबसे बड़ा धोखेबाज निकला !
8. जमाने को अच्छा समझा,
लेकिन वो चालबाज निकला
अपने को अपना समझा,
लेकिन वो धोखेबाज निकला !
9. दोस्ती में दोस्त धोखा दे जाते हैं
अक्सर मतलब निकाल कर भूल जाते हैं !
धोखेबाज स्टेटस इन हिंदी (Dhokebaaz Status In Hindi)

10. मुझे तेरा इश्क बेइमान सा लगता है
कभी इधर कभी उधर
भटकता तेरा दिल मुझे धोखेबाज सा लगता है !
11. जो धोखा करना सीख जाते है जनाब,
हर शख्स उन्हें धोखेबाज लगते है!
इसे ही पढ़ें: Wedding Wishes For Friend: अपने प्रिय मित्र की शादी पर भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और बधाई संदेश
12. खुद के अलावा किसी और से आस नहीं
धोखा खा चुकी हूं बहुत अब किसी पे विश्वास नहीं !
13. धोखेबाज दोस्तों की बस एक ही कहानी है
जरूरत पड़ने पर धोखा देना उनकी निशानी है !
14. वक्त बदलने के साथ-साथ रिश्ते भी बदल जाते हैं,
जो कभी वफादार होते थे वो भी धोखेबाज बन जाते हैं !
15. सच की डोर थी मजबूत,
पर झूठ ने उसे झकझोर दिया।
मुस्कान के पीछे जो छिपा,
उस चेहरे ने दिल तोड़ दिया।
16. क्या पाया तुमने छल करके?
किसका जीवन संवार लिया?
जो कांटे बोए राहों में,
वो खुद पर ही वार किया।
17. तेरी हर बात पर हंसा करते थे हम,
आज उन्हीं बातों को याद कर के रोते हैं हम।
18. धोखा तुझसे मिला तो समझ आया,
की सबसे ज्यादा दर्द वही देता है,
जिसे हम सबसे ज्यादा चाहते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@freepik
- क्या ये शायरी व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम स्टेटस के लिए इस्तेमाल की जा सकती है?
- आप इन शायरी को स्टेटस, कैप्शन या पोस्ट के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि बिना कुछ कहे अपनी फीलिंग्स सामने वाले तक पहुंच जा सकें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।