सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या बोलते हैं? सिर्फ जीनियस ही दे पाएंगे इस सवाल का सही जवाब

Safety Pin Meaning In Hindi: सेफ्टी पिन का इस्तेमाल तो आपने खूब किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या बोलते हैं? 99% लोग नहीं जानते हैं कि सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या कहा जाता है? आइए जानें, सेफ्टी पिन का हिंदी नाम क्या है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-14, 14:04 IST
Safety Pin Meaning In Hindi

Safety Pin In Hindi: सेफ्टी पिन का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। महिलाएं तो इसका इस्तेमाल खूब करती हैं। इसे लोग इमरजेंसी कंडीशन के लिए अपने साथ भी कैरी करते हैं। छोटी -सी दिखने वाली सेफ्टी पिन बड़े ही काम की चीज है। पैंट का बटन टूट जाए, जिप खराब हो जाए या फिर अचानक कोई ड्रेस फट जाए, सभी चीजों को ठीक करने के लिए सेफ्टी पिन का इस्तेमाल किया जाता है।

इसका इस्तेमाल महिलाएं सूट का दुपट्टा तो कभी साड़ी क पल्लू सेट करने के लिए करती हैं। आपने सभी को इसे सेफ्टी पिन कहते ही सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे हिंदी में क्या कहते हैं? आइए जानें, सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या कहा जाता है?

किसने बनाई थी सेफ्टी पिन?

How many safety pins were made

सेफ्टी पिन का आविष्कार 1849 में वाल्टर हंट नाम के एक अमेरिकी सख्स ने अपनी पत्नी के लिए किया था। एक बार जब उसकी पत्नी बाजार जाने के लिए तैयार होकर निकल रही थी, तभी उसकी ड्रेस का एक बटन टूट गया। ऐसे में वाल्टर हंट ने एक वायर की मदद से सेफ्टी पिन बनाई और अपनी वाइफ की ड्रेस का बटन सेट कर दिया। तभी उसे सेफ्टी पिन बनाने का आइडिया आया। शुरुआत में इसकी शेप काफी अलग थी। आगे चलकर इसमें कई बदलाव हुए।

सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या कहते हैं?

सेफ्टी पिन की हिस्ट्री तो सुन ली, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे हिंदी में क्या कहते हैं? इस अनोखे सवाल का जवाब सिर्फ जीनियस लोग ही दे सकते हैं। हर किसी को इस ट्रिकी सवाल का जवाब नहीं पता होगा। घर में तो ना जाने कितनी ही बार आपने इसका इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या सेफ्टी पिन के हिंदी नाम के बारे में सोचा? बहुत कम ही लोगों को सेफ्टी पिन का हिंदी नाम पता होगा।

सेफ्टी पिन का हिंदी नाम

hindi name of safety pin

क्या आप भी सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या कहते हैं? इस सवाल का जवाब ढूंढकर थक चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी आपको इसका सही जवाब नहीं मिल पा रहा। अगर आप ढूंढकर थक गए हैं, तो जान लीजिए की सेफ्टी पिन को हिंदी में क्या बोलते हैं? बता दें कि सेफ्टी पिन को हिंदी में आलपिन या पिन कहा जाता है। इसे कपड़ों को आपस में बांधने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी देखें-आलपिन और सेफ्टी पिन में क्या होता है अंतर? क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP