UPSC सिविल सर्विसेज IAS-IFS की प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म

UPSC Civil Services IAS-IFS Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से साल 2025 के लिए सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले इच्छुक व योग्य अभ्यर्थियों के लिए 22 जनवरी से ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, आईएएस और आईएफएस के लिए कुल 1129 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें से 979 सीएसई और शेष 150 आईएफएस के पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन पत्र में संशोधन 12 से 18 फरवरी तक किया जा सकता है। इसी क्रम में आइए भर्ती संबंधित अन्य डिटेल जान लेते हैं।
यूपीएससी सीएसई IAS-IFS भर्ती संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

- यूपीएससी सीएसई आवेदन तिथियां- 22 जनवरी से 11 फरवरी 2025
- यूपीएससी सीएसई आवेदन संपादन तिथियां- 12 से 18 फरवरी 2025
- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा तिथि- 25 मई 2025 (एक दिन)
- यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा तिथि- 22 अगस्त 2025 से आगे(5 दिन)
- यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा तिथि- 16 नवंबर 2025 से आगे (5 दिन)
इसे भी पढ़ें- High Court Stenographer Recruitment 2025: इस राज्य के हाई कोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता
यूपीएससी IAS-IFS परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया

- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए, इन चरणों का पालन करें-
- इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं और फिर 'परीक्षा' सेक्शन पर जाएं।
- 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- इसपर पंजीकरण के लिए अपना मूल विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि और संपर्क जानकारी आदि दर्ज करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्र प्रदान करके आवेदन पत्र भरें।
इसे भी पढ़ें- RRB Group D Level 1 Recruitment 2025: रेलवे ने निकाली मैट्रिक पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
- नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड ही करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से या किसी नामित बैंक शाखा में जाकर 100 रुपये का भुगतान कर सकते हैं।
- आवेदन जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन की एक पीडीएफ डाउनलोड अवश्य कर लें।
इसे भी पढ़ें- साल में दो बार आयोजित होता है JEE Main Exam, 12वीं के बाद जानें कितनी बार हो सकते हैं शामिल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।