रोजाना के काम को आसान बनाने के लिए जरूर पता होने चाहिए फोन से जुड़े ये आसान टेक टिप्स

आज के समय लोगों का आधे से ज्यादा समय फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर के साथ बिताता है। ऐसे में अगर आप अपना समय बचाना चाहते हैं, तो आपको स्मार्टफोन से जुड़े ये टेक टिप्स जरूर पता होने चाहिए। 
Updated:- 2024-07-24, 20:32 IST
image

टेक्नोलॉजी ने लोगों के जीवन को काफी आसान बना दिया है। जिन कामों को करने के लिए लोगों को कई घंटे या दिन लग जाते हैं। आज तकनीक की वजह से वही काम कुछ मिनट में पूरा हो जाता है। हालांकि फोन और लैपटॉप से जुड़े कई ऐसे टिप्स है जिनकी मदद से घंटों के काम को कुछ मिनट में पूरा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे टेक टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर अपने काम को कुछ समय में पूरा कर लेंगे। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में ।

दस्तावेजों को रखने के लिए करें ये काम

Smartphone hacks

आज के समय मोबाइल फोन में एक से बढ़कर फीचर मौजूद हैं। हालांकि, सही जानकारी न होने की वजह हम उनका सही जगह पर इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इंटरव्यू या किसी ऐसी जगह जहां पर हमें अपने डॉक्यूमेंट को दिखाना है, लेकिन उस समय हमारे दस्तावेज हमारे पास मौजूद नहीं है। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जगह दस्तावेजों को फोन में सेव करके रखें। इसके लिए आप अपने डॉक्यूमेंट को मेल पर भेज कर सेव रख सकते हैं। इसके अलावा डिजीलॉकर जैसे ऐप का यूज कर डॉक्यूमेंट की कॉपी को सेव रख सकते हैं। इस पर मौजूद दस्तावेज हर जगह वैलिड होते हैं।

चार्जिंग के लिए करें एरोप्लेन मोड का इस्तेमाल

अचानक किसी काम के लिए निकलते समय फोन का चार्ज होना बहुत जरूरी होता है। अगर आप किसी ऐसी सिचुएशन में हैं और आपका फोन चार्ज नहीं है तो आप अपने फोन को एरोप्लेन मोड में डालकर सर्च करें। ऐसा करने से फोन तेजी से चार्ज होता है।

इसे भी पढ़ें- स्मार्टफोन से जुड़ी ये ट्रिक्स आएंगी आपके बेहद काम

वॉट्सऐप से जुड़े फीचर से रहें अपडेट

Whatsapp secret hacks

ऑफिस से लेकर बच्चों के स्कूल का सारा काम वॉट्सऐप के जरिए होता है। ऐसे में आपको इससे जुड़े अपडेट फीचर पता होना बहुत जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि हमारा समय फालतू का वॉट्सऐप पर खराब न हो, तो इसके फोटो सर्च और पेमेंट जैसे फीचर का इस्तेमाल करें।

लैपटॉप से जुड़े शॉर्टकट जानें

ऑफिस के काम के लिए हम सभी का लैपटॉप पूरे समय ऑन रहता है। हम सभी कई बार देखते हैं कि हमारे बगल वाला पर्सन काम को काफी जल्दी कर लेता है। आप सोचते हैं कि ऐसा कैसे हो गया। बता दें कि इसके पीछे की वजह लैपटॉप से जुड़ी शॉर्टकट की हैं। सिस्टम से जुड़े शॉर्टकट के बारे में अपडेट रहें।

इसे भी पढ़ें- इस ट्रिक की मदद से लॉक करें गूगल क्रोम की हिस्ट्री

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।