मध्य प्रदेश की सरकार ने छात्राओं को दिया दिवाली गिफ्ट, देगी फ्री में लैपटॉप मगर...

लड़कियों को स्कूल तक लाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार अब बांटेगी फ्री किताबें, साइकिल और लेपटॉप मगर ये है शर्त।

MAin shivraj Singh Chaouhan free laptop

लड़कियों को सशक्त करने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार फ्री में लैपटॉप बांटने वाली है। लेकिन इसके लिए लड़कियों को 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक लाने होंगे। गुरुवार को एक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि "जो लड़कियां 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक लाएगी उन्हें फ्री में लैपटप दिए जाएंगे।"

दी जाएंगी फ्री में किताबें भी

मध्यप्रदेश सरकार लैपटॉप के अलावा फ्री में साइकिल और किताबें भी बांटेगी। लेकिन साइकिल केवल उन लड़कियों को दी जाएंगी जो दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाती हैं। शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को ट्वीट किया, "बेटियों को किताबें निःशुल्क, दूसरे गांव पढ़ने जाएं तो साइकल और 12वीं में 85% अंक लाएं तो लैपटॉप दिया जायेगा।"

बेटियां हैं ईश्वर का वरदान

बीते गुरुवार को ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर लाडली शिक्षा पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्कूल में पढ़ने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए शिवराज ने बेटियों को ईश्वर का वरदान बताया। साथ में उन्होंने हर माता-पिता से अपील की कि वे बेटियों को अच्छे से पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP