10वीं और 12वीं करने के तुरंत बाद अधिकतर युवा इंडियन नेवी में करियर बनाने की तैयारी में लग जाते हैं। अगर आप भी भारतीय सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो बता दें कि यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। बता दें कि भारतीय नौसेना ने 02/2025, 01/2026 और 02/2026 बैच के लिए अग्निवीर की भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इसमें अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 10 अप्रैल, 2025 तय की गई है। अगर आप अग्निवीर भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो इस लेख में हम आपको रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारतीय नौसेना भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को गणित और भौतिकी के साथ 10 + 2 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण
या
केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर विज्ञान / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी / सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन साल का डिप्लोमा कोर्स कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण।
या
केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गैर-व्यावसायिक विषय जैसे भौतिकी और गणित के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण।
इसे भी पढ़ें-JEE Main 2025 की परीक्षा शुरू, जानें ड्रेस कोड से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस
आवेदन शुल्क
भारतीय नौसेना अग्निवीर पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी कैंडिडेट्स को भी 550 रुपये देने होंगे।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 25 मई को आयोजित होने वाली स्टेज-I INET 2025 परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। स्टेज I – INET में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अग्निवीर (SSR) 02/2025, 01/2026 और 02/2026 के स्टेज II के लिए अलग-अलग शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
भारतीय नौसेना अग्निवीर 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने के बाद आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर भारतीय नौसेना भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करें।
- डिटेल्स भरने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें।
- अब स्कैन की गई सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
इसे भी पढ़ें-इंडियन आर्मी, नेवी और एयर फोर्स ऑफिसर सैल्यूट में हथेली क्यों रखते हैं खुली? जानें वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों