herzindagi

अपनी राशि से जानें कि कौन सा बिजनेस है आपके लिए परफेक्ट

अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के हारे में सोच रही हैं तो एक बार पूरी जांच-पड़ताल कर लें। वैसे भी किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले हर तरह के नेगेटिव और पॉज़िटिव प्वाइंट को देखकर चलना चाहिए। लेकिन इन प्वाइंट्स के अलावा बिजनेस को सफल बनाने में आपकी राशि का भी बहुत बड़ा हाथ होता है। इसलिए अपनी राशि को कभी नजरअंदाज नहीं करें। कोई माने या ना माने लेकिन आपकी राशि भी आपके बिजनेस और करियर पर बहुत गहरा असर डालती है। इसलिए अपनी राशि को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 04 May 2018, 11:05 IST

मेष राशि

Create Image :

इस राशि की महिलाएं काफी एनर्जेटिक होती है। इस एनर्जी के कारण ये हर काम में प्रो-एक्टिव होती हैं और इसी के कारण इनकी पहचान लीडर के तौर पर हर जगह होती है। इस राशि की महिलाओं को सेना, सरकारी नौकरी, राजनीति, मैनेजमेंट तथा विज्ञापन कार्यों से जुड़ी किसी कंपनी में हाथ आजमाने चाहिए। 

Read More: जोडिएक साइन बताएगा कि आपकी बॉडी का कौन पार्ट हाइलाइट होने पर आप दिखेंगी ब्‍यूटीफुल

मकर राशि

Create Image :

मकर राशि वाली महिलाएं बेहद महत्वाकांक्षी होती हैं, जिसके कारण इन्हें जॉब से ज्यादा सफल होने का लालच होता है। सफलता के लालच के कारण ही ये मेहनत करने से भी डरती नहीं हैं। ये किसी कंपनी के मालिक बनने के लिए परफेक्ट होती हैं।

Read More: जानिए आपका Zodiac sign आपकी कौन सही वीकनेस को करता है उजागर

कुंभ राशि

Create Image :

कुंभ राशि वाली महिलाएं काफी क्रिएटिव होती हैं। इन्हें डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाना चाहिए। यह फैशन डिज़ाइनर बन सकती हैं और खुद का बूटिक खोल सकती हैं। 

Read More: अगर लिपस्टिक को लेकर हैं कंफ्यूज़ड तो अपनी राशि के अनुसार चुनें लिपस्टिक का रंग और बनें beauty queen

मीन राशि

Create Image :

मीन राशि वाली महिलाएं कलात्मक एवं जोशीले स्वभाव की होती हैं। इन्हें थैरिपस्ट बनना चाहिए। इसके अलावा ये अपना जिम, योग क्लास और डांस क्लास भी शुरू कर सकती हैं।

Read More: साड़ी या लहंगा? कौन-सा outfit लगायेगा आपकी खूबसूरती में चार-चांद, जानिये अपनी राशि के अनुसार

वृषभ राशि

Create Image :

इस राशि की महिलाएं खाना बहुत अच्छा बनाती हैं। इस राशि वाली महिलाओं को हाथों से जुड़े वाले कामों में जाना चाहिए। जैसे की मालिश चिकित्सक, फूल अथवा चित्रकला से सम्बन्धित काम या फिर मूर्तियों का निर्माण या फिर कूकिंग के क्षेत्र में ये महिलाएं अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

Read More: अपनी राशि से जानें, कैसा है आपके ब्वॉयफ्रैंड का व्यवहार

मिथुन राशि

Create Image :

इस राशि की महिलाओं को हमेशा बिज़ी रहना पसंद होता है और काम ना मिलने के कारण जल्दी बोर हो जाती हैं। इन्हें एक जगह बैठकर भी काम करना पसंद नहीं होता है। इसलिए ऐसे लोगों को मीडिया, ट्रवलिंग तथा आर्किटेक्चर के फिल्ड में अपना बिजनेस शुरू करना चाहिए। 

Read More: राशि के हिसाब से जानिए इस ड्रिंक जैसी है इन महिलाओं की शख्सियत

कर्क राशि

Create Image :

कर्क राशि वाली महिलाएं स्वभाव से काफी शांत होती हैं और यह अपने आसपास का वातावरण खुशनुमा बनाए रखती हैं। ऐसी महिलाओं को बच्चों को लिए अपना स्कूल खोलना चाहिए या फिर एनजीओ। इसके अलावा ये हेल्थ और एनवायरमेंट से जुड़ा काम भी आसानी से कर लेती हैं।

Read More: Zodiac sign से तय होगा कि कब होगी आपकी शादी

सिंह राशि

Create Image :

सिंह राशि वाली महिलाएं स्वभाव से काफी एग्रेसिव होती हैँ। वहीं दूसरी ओर ये काफी एनर्जेटिक भी होती है। इनका यही जोश इन्हें हमेशा भीड़ में सबसे आगे रहने का उत्साह प्रदान करता है। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस काफी आसानी से खड़ा कर लेती हैं। ये कोई भी बिजनेस शुरू कर सकती हैं क्योंकि बिजनेस चलाने का गुण इनमें जन्मजात होता है। 

Read More: अपने Sun Sign के अनुसार जानें कौन सा "Beauty Fad" है आपका

कन्या राशि

Create Image :

इस राशि की महिलाएं हर काम अच्छे तरीके से पूरी फीनिशिंग के साथ करती हैं। इसलिए इन्हें ‘परफेक्शनिस्ट’ भी कहा जाता है। ऐसी महिलाएं अच्छे पत्रकार, लेखक, संपादक, डॉक्टर, शोधकर्ता, मिस्त्री बन सकती हैं।

Read More: गर्मियों में राशि के हिसाब से चुनिए कपड़ों के प्रिंट्स और पेटर्न्स

तुला राशि

Create Image :

तुला राशि की महिलाएं हर चीजों को नाप-तोलकर बोलती हैं। इसीलिए ऐसी महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करती हैं। ऐसी महिलाओं को प्रोफेसर या लेक्चर बनना चाहिए। इसके अलावा ये मार्केटिंग की फील्ड में भी अच्छा काम कर सकती हैं।

Read More: गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो जानिए राशि के हिसाब से अपना lucky colour

वृश्चिक राशि

Create Image :

वृश्चिक राशि की महिलाओं का दिमाग बहुत तेज चलता है। इनमें हर चीज को जानने की क्यूरिसिटी होती है। इस राशि की महिलाएं वकील, वैज्ञानिक या फिर जासूस बन सकती हैं।

Read More: इन 5 जोडिएक साइन वाली महिलाओं को अजीब अजीब Risk लेने की होती है आदत

धनु राशि

Create Image :

धनु राशि की महिलाओं को घूमने का बहुत शौक होता है। इनके लिए ट्रैवलिंग ही एक ऐसा फिल्ड है जहां वह जॉब कर खुश रह सकती हैं और सफलता पा सकती हैं। इसके अलावा ये कलात्मक जॉब्स, जैसे कि लेखक, आध्यात्मिक गुरु या जानवरों की निर्देशक बन सकती हैं।

Read More: अगर करियर में चाहिए सफलता तो अपनी Zodiac Sign के अनुसार ही चुनें अपना करियर