herzindagi

गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो जानिए राशि के हिसाब से अपना lucky colour

गर्मियां आ रही हैं और गर्मियों की शॉपिंग शुरू ही हो रही है ऐसे में अगर आप इस बार अपने लिए गर्मियों में लक्की रंग के कपड़े पहनेंगी तो इस साल की गर्मियां आपके लिए और भी खास बन जाएंगी। हर इंडियन महिला सबसे ज्यादा इस बारे में सोचती है कि क्या पहने, कैसे पहने, कौन से मौके के लिए किस तरह के कपड़े पहने खासकर मौसम बदलते ही ये ख्याल सबसे ज्यादा आते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार अपने लिए गर्मियों की खास शोपिंग का प्लान बना रही हैं तो शोपिंग पर जाने से पहले आप अपने लिए राशि के हिसाब से लक्की कलर के बारे में जान लें।&nbsp; गर्मियों में कुछ खास रंग आपको कूल और स्टाइलिश बनाते हैं। खासकर गर्मियों में हमें ऐसे कलर जरूर पहनने चाहिए जो आपकी personality को और भी खास बनाएं।&nbsp; गर्मियों की शोपिंग करना वैसे कोई आसान बात नहीं है क्योंकि ना सिर्फ रंग बल्कि कपड़ा भी बहुत ध्यान से खरीदना पड़ता है। बाहर निकलते ही तेज़ धूप में हर कोई पसीने से नहाने लगता है ऐसे में कपड़ा और उसके रंग ही आपको थोड़ा बहुत सूकून देते हैं। तो आप इस बारे अपनी राशि के हिसाब से कौन से रंग पहनने से मिलेगा फायदा ये जान लीजिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Anupam Dabral

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Mar 2018, 19:03 IST

मेष (Aries)

Create Image :

इस राशि की महिलाएं हर बात को fun में लेना पसंद करती हैं। ज़िंदगी की हर situation को ये इसी तरह से जीती है। इन्हें आलस पसंद नहीं है और इनका ये dynamism nature इनकी लाइफ में भी नज़र आता है। इस फोटो में जिस तरह से बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने पिंक और सफेद रंग की stripe ड्रेस पहनी है आप भी उस तरह से रंगों के साथ इन गर्मियो में नज़र आएंगी तो ये आपके लिए लक्की हो सकता है।

मकर (Capricorn)

Create Image :

मकर राशि की महिलाएं practical होती हैं और ये एक शब्द इनकी पूरी personality को बयां कर देता है। आप इन गर्मियों में फैशन डिज़ाइनर अनीता डोंगरे का खूबसूरत गाउन पहनकर भी किसी पार्टी में जा सकती हैं। ये ना सिर्फ आपको खूबसूरत बल्कि ट्रेडिशनल लुक भी देगा।

कुंभ (Aquarius)

Create Image :

कहा जाता है कि knowledge यानि कि किसी भी बात के बारे में सबसे ज्यादा जानकारी रखना इनकी सबसे बड़ी पावर समझी जाती है। ये determined होते हैं और किसी भी बात से आसानी से हार नहीं मानती हैं। उनका आत्मविश्वास ही उन्हें सबसे अलग महिला के रूप में दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि ये महिलाएं सबसे अलग दिखना पसंद करती हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओँ के बारे में हम सलाह देंगे कि इन्हें hot pink रंग पहनना चाहिए। ये edgy, sexy और glamourous है जो इन्हे काफी खास बनाता है।

मीन (Pisces)

Create Image :

मीन राशि की महिलाएं काल्पनिक होती हैं इसलिए इन गर्मियों में इन्हें ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जो सबसे हटकर हों। आप fun और modernity को मिक्स कर लें तो ऐसा दिखना ही पसंद करेंगी। इन गर्मियों में आपको ड्रेस पहननी चाहिए ये आप पर ज्यादा अच्छी लगेंगी। ब्राउन रंग इन गर्मियों में आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

वृषभ (Tauras)

Create Image :

इस राशि की महिलाएं हर काम अपनी तरह से करना पसंद करती हैं। इस राशि की लड़कियों का स्टाइल भी original होता है। इनमें confidence की कमी नहीं होती जो आपके फैशन स्टाइल से भी नज़र आता है। हम वृषभ राशि वाली हर महिला को shiny और metallic रंग पहनने की सलाह देंगें। अब आपको इन गर्मियों में कैसे कपड़े पहनने चाहिए ये आप सुरवीन चावला को देखकर समझ सकती हैं उनका ये पैंट सूट आप पर भी सूट करेगा और ये स्टाइल इस साल गर्मियों में आपको और भी खास बना देगा।

 

मिथुन (Gemini)

Create Image :

मिथुन राशि के महिलाओं के बारे में बात करें तो spontaneity इनका दूसरा नाम है। इस राशि की लड़कियां ज़िंदगी को काफी आराम से जीती हैं। इनके स्वभाव के बारे में अगर बात की जाए तो ये animated और expressive होती हैं। इसलिए हम इन राशि की औरतों को सलाह देंगें कि ये जितना हो सके उतना अलग तरह के रंगों को अपनाने की भी कोशिश करें। इस तरह की ड्रेस पहनें जिसमें आप सबसे अलग दिखें। जिस तरह के रंग सब पहनते हैं या ट्रेंड में हैं आपको उनके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है वैसे नीला रंग आपके लिए ज्यादा लक्की है। 

कर्क (Cancer)

Create Image :

कर्क राशि की महिलाएं स्मार्ट और दयालु होती हैं। इन्हें सबको साथ लेकर चलना पसंद है। कल्पना करना और किसी भी नई चीज़ को आसानी से अपनाना इस राशि की महिलाओं की खासियत होती है। हम आपको सलाह देंगे कि आप ट्रेडिशनल लुक को ना अपनाएं। आप मिक्स एंड मैच करके भी इस साल अपनी गर्मियों को खास बना सकती हैं। किसी भी कूल जैकेट के साथ आप लहंगा स्कर्ट पहनकर इस साल स्टाइलिश दिख सकती हैं। आप इस फोटो में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को देखकर भी उनसे inspiration ले सकती हैं।

सिंह (Leo)

Create Image :

ये लोग पॉज़िटिवस और confident होते हैं। अगर इनके फैशन के बारे में बात करें तो इनके लिए कोई भी रोक टोक नहीं है। आप कुछ भी किसी भी तरह के रंग और कपड़े पहनिए आप उसमें बेस्ट ही लगेंगी। वैसे इस फोटो में सफेद साड़ी के साथ ये बेल्ट वाला स्टाइल भी आप जैसे लड़कियों को काफी पसंद आएगा।

कन्या (Virgo)

Create Image :

हालांकि आप आसानी से हर बात को अपनाने वाली महिलाओं में से एक हैं लेकिन फिर भी परफेक्शन के साथ किए हुए काम से ही आपको खुशी मिलती है। आप हर रोज़ ऐसे कपड़े पहनना पसंद करती हैं जिन्हें पहनकर आपको खुशी हो वैसे इस राशि के बारे में ये भी कहा जाता है कि ये flirty स्वभाव के होते हैं। हमरी सलाह है कि इस राशि की महिलाओं के लिए लाल रंग काफी बेहतर रहेगा।

तुला (Libra)

Create Image :

तुला राशि के बारे में कहा जाता है कि ये महिलाएं charming होती हैं और आसानी से लोगों को इम्प्रेस भी कर लेती हैं। आपका चार्म और आपकी सोच दोनों ही आपका काम बनाने में आपकी मदद करते हैं। आप कुछ में खास और नया करने की हिम्मत रखने वाली महिलाओं में से एक होती हैं। इस राशि की महिलाओं कोये पीला रंग पहनना चाहिए ये इनके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। गर्मियो में ये जितना ब्राइट रंग पहनेंगी इन्हें उतनी ही खुशी भी मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio)

Create Image :

वृश्चिक राशि की महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि इनके पास वो सब कुछ है जो हर किसी की चाह होती है। ये intelligent होती हैं और स्वभाव में Sophisticated होती हैं। पिंक कलर इन महिलाओं के लिए बेस्ट है। अगर आप फ्लोरल प्रिंट और पिंक कलर इन गर्मियों में अपनाएंगी तो आपके स्वभाव में नयापन लोगों को समझ आएगा। वैसे इस तस्वीर में जिस तरह से कंगना रनाउत में साड़ी पहनी है आप वैसे भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

धनु (Sagittarius)

Create Image :

धनु राशि की महिलाएं ताज़ी हवा की तरह होती हैं ऐसा इनके बारे में इनके सभी दोस्त मानते हैं। अगर बात इनके energy levels की की जाए तो ये उसमें सबसे ज्यादा होती है। इस राशि की महिलाएं काला रंग पहनना पसंद करेंगी। ये रंग उन्हें और भी सेक्सी और ग्लैमर्स बनाएगा और इन गर्मियों में ये इस रंग में ज्यादा खूबसूरत नज़र आएंगी।

गर्मियों में दिखना है स्टाइलिश तो जानिए राशि के हिसाब से अपना lucky colour | summer colours fashion according to zodiac sun signs | Herzindagi