herzindagi

अगर करियर में चाहिए सफलता तो अपनी Zodiac Sign के अनुसार ही चुनें अपना करियर

जीवन के हर पहलुओं में आपकी राशि का काफी असर पड़ता है। इसलिए तो कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी आप अपने करियर में सफल नहीं हो पाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो एक बार अपनी राशि से अपने करियर का मिलान करें। क्योंकि एक बार उम्र गुजरने के बाद अपना करियर नहीं बदल पाएंगी। तो इससे पहले की देर हो जाए उससे पहले ही देख लें कि आपने अपनी राशि के अनुसार सही करियर चुना है कि नहीं। क्योंकि करियर से जुड़े फैसले हमेशा सोच-समझकर करने चाहिए।  यहां इस आर्टिकल में राशि के अनुसार करियर का विकल्प दिया गया है। यहां से जानकारी लेकर आप सही क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 23 Feb 2018, 13:02 IST

Arise- मेष

Create Image :

मेष राशि वाली महिलाओं में लीडरशिप का गुण होता है। इसलिए ऐसी महिलाओं को विज्ञापन, राजनीति या मैनजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए।

Capricornus- मकर

Create Image :

इस राशि की महिलाएं काफी मेहनती होती हैं। ये जो भी काम अपने हाथ में लेती हैं उसे पूरा कर के ही छोड़ती हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि अगर इन्हें कोई चीज जल्दी समझ आती है कि नहीं। ये पूरी मेहनत से हर काम को पूरा करने में विश्वास करती हैं। ऐसी महिलाओं को बैंकिंग के सेक्टर या प्रशासनिक सेवा में हाथ आजमाना चाहिए। 

Read More: कौन-सी सब्जियां और फल रहेंगे आपके लिये healthy? अपनी राशि के अनुसार जानिये

Aquarius- कुम्भ

Create Image :

कुंभ राशि की महिलाएं स्पष्टवादी और स्ट्रेटफॉरवर्ड होती हैं। ये दिमाग से काफी तेज होती हैं। ऐसी महिलाएं वैज्ञानिक, मैकेनिक, डिज़ाइनर या राजनीति में अपना करियर बनाती हैं तो काफी सफल होती हैं। इस राशि की महिलाओं को इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरणों से बहुत प्यार होता है इसलिए इन्हें साइंस लेना चाहिए। 

Pisces- मीन

Create Image :

मीन राशि की महिलाएं सेंसिटिव होती हैं और अपने काम को लेकर काफी ईमानदार होती हैं। ऐसी महिलाएं दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करती हैं। इसलिए इन्हें डॉक्टर, नर्स और थेरेपिस्‍ट बनना चाहिए। 

Taurus- वृषभ

Create Image :

इन राशि वाली महिलाओं का हुनर इनके हाथों में छुपा होता है। ये लोग हाथ से जुड़े काम अच्छे से कर लेती हैं। ऐसी महिलाएं अच्छी शेफ, डॉक्टर, आर्टिस्ट और मूर्तिकार होती हैं। इन्‍हें अपने क्षेत्र में आसानी से सफलता मिल जाती है।

Gemini- मिथुन

Create Image :

इन राशि वाली महिलाओं में सहनशक्ति काफी होती है इसलिए ये मेहनत करने से कतराती नहीं और शांति से अपने मेहनत का फल मिलने का इंतजार करती हैं। ऐसी महिलाओं को टेक्‍नोलॉजी, शिक्षा, आर्किटेक्‍चर या ट्रैवल के क्षेत्र में अपना करियर चमका सकती हैं।

Cancer- कर्क

Create Image :

कर्क राशि वाली महिलाएं अपने आसपास के क्षेत्र को लेकर काफी सजग होती हैं। ऐसी महिलाओं को शिक्षा और सोशल सर्विस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहिए।  इनके लिए स्‍वास्‍थ्‍य एवं पर्यावरण से संबंधित कार्य लाभदायी रहते हैं।

Leo- सिंह

Create Image :

इस राशि की महिलाएं काफी एनर्जेटिक होती हैं। ये हमेशा हर नई चीज को लेकर एक्साइटेड रहती हैं और काफी बड़े सपने देखती हैं। इन राशि वाली महिलाओं को मेहनत करने से जर नहीं लगता इसलिए ये बड़े पद पर आसानी से पहुंच जाती हैं। सिंह राशि की महिलाएं किसी कंपनी की सीईओ या किसी ऊंचे पद पर काम करती हैं। 

Read More: Weight loss की तमाम कोशिशें हो गई है नाकाम तो राशि के अनुसार कम करें अपना वजन

Virgo- कन्या

Create Image :

इस राशि की महिलाएं अपने हर काम को करने से पहले काफी सोचती-विचारती हैं। ऐसी महिलाएं एक सफल लेखक, पत्रकार, संपादक, डॉक्‍टर या शोधकर्ता बन सकती हैं।

Libra- तुला

Create Image :

तुला राशि वाले जातक वाले किसी भी चीज को अच्छे से समझाते हैं। ऐसी महिलाएं एक अच्‍छी प्रोफेसर, लेखक बन सकती हैं या मार्केटिंग फील्‍ड में बढ़िया काम कर सकती हैं। 

Scorpio- वृश्चिक

Create Image :

वृश्चिक राशि की महिलाओं का दिमाग बहुत शार्प होता है। ये हर चीजों का बहुत ही आसानी और जल्दी से समझ लेती हैं। इनमें तर्क-वितर्क करने की गजब की क्षमता होती है। वृश्चिक राशि की महिलाएं डॉक्‍टर, वकील, जासूस और वैज्ञानिक बन सकती हैं।

Sagittarius- धनु

Create Image :

धनु राशि की महिलाओं को घूमने का बहुत शौक होता है। इन्हें पूरी दुनिया घूमने की चाहत होती है। इसलिए इन्‍हें ऐसी जॉब करनी चाहिए जिसमें इनका ये सपना पूरा हो सके। इसलिए इन्हें, मॉडलिंग, टूरिस्ट गाइड या इवेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए।