herzindagi

अपनी राशि से जानें, कैसा है आपके ब्वॉयफ्रैंड का व्यवहार

प्यार नहीं तो इस  दुनिया में कुछ भी नहीं... इसलिए तो अधिकतर लोग प्यार की खोज में हमेशा रहते हैं। लेकिन कई बार लोग, खासकर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रैंड को लेकर आश्चर्य में पड़ जाती हैं। क्योंकि कई बार उन्हें अपने ब्वॉयफ्रैंड का नेचर पहले से बिल्कुल अलग लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो एक बार आप अपना राशिफल पढ़ लीजिए। क्योंकि अपके ब्वॉयफ्रैंड के व्यवहार का राज आपकी राशि में छिपा हुआ है तो चलिए आज के राशिफल में जानते हैं कि कैसा है आपके ब्वॉयफ्रैंड का व्यवहार। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार आप अपने ब्वॉयफ्रैंड की पर्सनैलिटी और स्वभाव का पता कर सकते हैं। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 03 Apr 2018, 11:04 IST

मेष- Arise

Create Image :

मेष राशि वाली लड़कियां वैसे लड़कों की तरफ अट्रैक्ट होती हैं जो अपने रिश्ते को लेकर बहुत अधिक केयरिंग होते हैं। इस कारण इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड रिश्ते निभाने में बेहद कुशल होते हैं जिससे मेष राशि की अधिकतर लड़कियों की लव मैरेज ही होती है। क्योंकि इनके और इनके ब्वॉयफ्रैंड के बीच की कम्पेटेबिलीटी काफी अच्छी होती है। आपका ब्वॉयफ्रैंड आपको काफी प्यार करने वाला होता है।

मकर- Capricorn

Create Image :

इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड काफी प्यार लुटाने वाले होते हैं। यह बहुत ही विनम्र और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें लग्जरी लाइफ पसंद होती है और ये सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन बीताना पंसद करते हैं। 

कुम्भ- Aquarius

Create Image :

आपके ब्वॉयफ्रैंड का काफी डोमिनेंटिंग होता है। इन्हें अनुशासन में रहना काफी पसंद होता है। यह कई बार आप पर हुकुम भी चला देते हैं जिसके कारण आपको कई बार बुरा भी लग जाता है। 

मीन- Pisces

Create Image :

इन लड़कियों केे ब्वॉयफ्रैंड काफी शांत स्वाभाव केे होतेे हैंं। लेकिन इन्हें किसी बात के लिए इरिटेट ना करें। 

वृषभ- Taurus

Create Image :

इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड्स की पर्सनेलिटी काफी अच्छी होती है और इनका फीजिक काफी हैवी व अट्रैक्टिव होता है। लेकिन ये दिल से काफी स्वीट होते हैं। हालांकि कई बार ये अड़ियल हो जाते हैं। इसलिए इनसे किसी भी बात पर बहस ना करें। 

Read More: अपने Sun Sign के अनुसार जानें कौन सा "Beauty Fad" है आपका

मिथुन- Gemini

Create Image :

इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड अपने फैसले को लेकर थोड़े कंफ्यूज़ रहते हैं जिसके कारण आपमें कई बार खिटपिट भी हो जाती है। लेकिन ये आफको बहुत प्यार भी करते हैं। 

कर्क- Cancer

Create Image :

इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड जमीन से जुड़े होते हैं। कई बार आप काफी फैशनेबल हो जाती हैं लेकिन आपका ब्वॉयफ्रैंड बिल्कुल सिंपल ही रहना पसंद करते हैं। इस राशि की लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड किसी भी तरह का समझौता करने में हिचकिचाते नहीं है। जिसके कारण इस राशि की लड़कियों का प्यार शादी में जरूर बदलता है। 

Read More: Zodiac sign से तय होगा कि कब होगी आपकी शादी

सिंह- Leo

Create Image :

आपके ब्वॉयफ्रैंड काफी सिंपल होते हैं। इन्हें ज्यादा तड़क-भड़की चीजें पसंद नहीं होती है। ये थोड़े दार्शनिक टाइप के होते हैं। आपके ब्वॉयफ्रैंड को समाज में अपनी प्रतिष्ठा का काफी ख्याल रहता है। जिसके कारण कई बार आपमें समाज को लेकर खिटपिट भी हो जाती है। 

कन्या- Virgo

Create Image :

आपका ब्वॉयफ्रैंड धार्मिक प्रकृति का होता है। ये काफी अट्रैक्टिव और चार्मिंग होते हैं। इन्हें डांस, सिनेमा, म्यूजिक से खास लगाव होता है। 

Read More: कुर्ती को लेकर हैं कंफ्यूज़ड? तो अपने zodiac sign के अनुसार चुनें अपनी कुर्ती

तुला- Libra

Create Image :

इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड बहुत चार्मिंग और अट्रैक्टिव होते हैं। ये काफी साहसी और मजाकियां होते हैं जिनके कारण आपके रिश्ते में हमेशा एक्साइटमेंट बनी रहती है। 

वृश्चिक- Scorpio

Create Image :

इन लड़कियों के ब्वॉयफ्रैंड्स में काफी धीरज होता है जिसके कारण आपका रिश्ता लंबा चलता है। लेकिन कई बार ये स्वभाव से जिद्दी हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको उनका साइड समझने की जरूरत है। 

धनु- Sagittarius

Create Image :

आपका ब्वॉयफ्रैंड अमीर, खुले विचारों वाला और अच्छी विश्लेषण क्षमता वाला होता है। यह कोई भी काम करने में सक्षम होते हैं। इनका लुक काफी आकर्षक होता है।