दुनिया का कोई भी आदमी पूरी तरह से पर्फेक्ट नहीं है, इस बात को कहते तो सभी है मगर बात जब खुद पर आती तो अपनी कमजोरियों को कोई भी मानने को तैयार नहीं होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग अपनी कमजोरियों को खुद ही नहीं पहचान पाते और इस वजह से कई बार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़़ता। अपनी वीकनेस को जानने का कोई ऐसा मेडिकल टेस्ट भी नहीं होता जिससे उसका पता चल सके और समय रहते उसका ट्रीटमेंट किया जा सके, मगर अपनी कमजोरियों को आप अपने जोडिएक साइन के द्वारा जान सकती हैं। चलिए आज हम आपकी इसमें हेल्प करते हैं।
1Aries को होती है काम का बोझ लादने की आदत

इस जोडिएक साइन वाली महिलाओं को अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने की आदत होती है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके पास पहले से बहुत काम करने को है। उन्हें कोई भी किसी काम को करने के लिए कह दे तो वह उस काम को करने के लिए तैयार हो जाती हैं। इस वजह से कई बार वह समय पर काम भी पूरा नहीं कर पातीं और लोगों कि नजरों में उनकी इमेज खराब होती है। इसलिए बहतर होगा कि अब से आप तब तक किसी काम की जिम्मेदारी न लें जब तक आप पहले वाले काम को निपटा न लें।
2Taurus में होती है जलन की भावना

इस जोडिएक साइन वाली लड़कियों में जलन की भावना होती है। वह हर चीज को सबसे पहले हासिल करना चाहती हैं। फिर चाहे पर्सनल मैटर हो या प्रोफेशनल। इस राशि की महिलाओं को अपने पार्टन की फीमेल फ्रेंड से भी जलन होती है और ऑफिस में आई नई एंप्लॉय से भी। वे सभी में कॉम्पेटीशन ढूंती हैं। इस वीकनेस से ओवरकम होने केलिए Taurus को जरूरत है कि वे किसी की सफलता को देख कर यह न सोचें कि वे असफल हैं। इसके साथ ही अपने काम पर ध्यान लगाएं न कि दूसरों को अपने लिए खतरनाक समझ कर घबरा जाएं।
3Gemini होती हैं कामचोर

इस राशि की महिलाओं के पास कितना भी काम क्यों न हो मगर वे काम के अलावा कुछ भी करना पसंद करती हैं मगर अपना काम पूरा नहीं करतीं। अपनी जिम्मदारियों से भागना, कामचोरी करना और जिस वक्त जो काम करना वो न करके दूसरे काम में लगे रहना इनकी सबसे बड़ी वीकनेस होती हैं। अपनी इस वीकने से डील करने के लिए इस राशि की महिलाओं को अपने काम पर अधिक फोकस करना चाहिए। अगर कोई काम उन्हें बोझ लगे तो उस काम को तुकड़ों में ही सही मगर पूरा जरूर करना चाहिए ।
4Cancer दिल बात को दिल में रखती हैं

कुछ बातों को दिल में ही रखा जाए तो अच्छा होता है मगर Cancer राशि की महिलाएं अपनी हर बात को दिल के अंदर ही दबा कर रखती हैं। अगर कोई बात उन्हें बहुत परेशान भी कर रही होत है तब भी वह उस बात को किसी से शेयर नहीं करतीं बल्कि अपनी सिचुएशन से डील करने के लिए वे ऐसे शो करती हैं कि सब कुछ एकदम फिट एंड फाइन है। इस वजह से ऐसी महिलाओं में कॉन्फिडेंस की कमी होती है। इस वीकनेस से छुटकारा पाने के लिए बोलना सीखें और अपनी बातों को दूसरों के सामने रखें। ऐसा करने से आपको बेहद हल्कापन महसूस होगा और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा।
5सेलफिश होती हैं Leo राशि की महिलाएं

इस राशि की महिलाएं कभी भी दूसरों के बारे में नहीं सोचती उनके लिए I,Me and Myself ही सब कुछ होता है। अपनी जरूरतों को तो हर किसी के आगे वे आसानी से रख देती हैं, मगर बात जब दूसरों के लिए कुछ करने की आती है तो वे पीछे हट जाती हैं, इतना ही नहीं कॉम्प्रोमाइज वर्ड तो उनकी डिक्श्नरी में ही नहीं होता है। अगर आप भी इस स्वभाव की हैं तो दूसरों की जरूरतों को समझे और थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना भी सीखें।
6Virgo खुद को करती हैं हर्ट

इस जोडिएक साइन वाली महिलाएं खुद के लिए बेहद सख्त होती हैं और मैक्सिमम टाइम हर गलत चीज के लिए खुद को ही दोषी मानती हैं। इस राशि की महिलाएं खुद की ही आलोचक होती हैं। खराब परिस्थितियों में वे खुद को ही वजह मानती हैं। ऐसी महिलाओं को यह समझने की कोशिश करनी चाहिए कि हमेशा चीजें सही नहीं हो सकतीं और किसी भी गलती चीज से सीखने की कोशिश करती चाहिए न की खुद को दोषी मान लेना चाहिए।
7लोग Libra का उठाते हैं फायदा

Libra राशि की महिलाओं को लोगों को पहचनना नहीं आता और इस बात की उन्हें सजा भी मिलती है। वे अक्सर गलत लोगों की संगत में फंस जाती हैं और उनकी मदद करने के लिए आउट ऑफ द बॉक्स रास्ते अपनाती हैं। इस वजह से उन्हें कई बार खराब परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता है। कई बार लोग ऐसी महिलाओं का गलत फायदा भी उठा लेते हैं। इस सिचुएशन से बचने के लिए इस राशि कि महिलाओं को सोच समझ कर दोस्त बनाने चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो उनकी लाइफ को हेल बना रहे हों।
8Scorpio होती हैं इम्पलसिव

इस राशि की महिलाओं को खुद नहीं पता होता कि उन्हें चाहिए क्या है। वह इतनी इम्पसिव होती हैं कि अपने इमोशन के आधार पर डिसीजन तो ले लेती हैं मगर वह डिसीजन कभी सही नहीं होते। इस राशि की महिलाओं को अपने इमोशन को कंट्रोल करना भी नहीं आता है। इसलिए अपनी इस वीकने से ओवरकम करने के लिए सबसे पहले अपने इमोशन पर कंट्रोल करना सीखिए। यह भी सीखिए कि हर बात पर रिऐक्ट करना सही नहीं होता ।
9कभी एक जगह पर नहीं टिक पाती Sagittarius महिलाएं

इस जोडिएक साइन वाली महिलाओं के पैर एक स्थान पर कभी नहीं टिकते हैं। वह बहुत जल्दी एक चीज से बोर हो जाती हैं और हर वक्त नई चीज तलाशती रहती हैं। जॉब हो या शहर, वे ज्यादा दिन एक जगह टिक कर नहीं रह पातीं। ऐसी महिलाओं की रिलेशनशिप भी किसी एक व्यक्ति से ज्यादा दिन तक नहीं रह पाती। ऐसी महिलाएं लाइफ में कभी सेटल नहीं हो पाती हैं। अपनी इस कमजोरी को दूर करने के लिए Sagittarius महिलाओं को हर चीज को डीपली समझने की कोशिश करनी चाहिए और कमिटमेंट की अहमियत को भी समझना चाहिए।
10नेगेटिव ख्यालों वाली होती हैं Capricorn महिलाएं

इस राशि की महिलाएं नेगेटिविटी का फुल सोर्स होती हैं। इन्हें पॉजिटिव में भी नेगेटिव देखने की आदत होती हैं। सब कुछ अच्छा चल रहा होता है तब भी यह महिलाएं उसमें कुछ खराबी तो ढूंढ ही लेती हैं। ऐसी महिलाओं को चीजों के पॉजिटिव्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और नेगेटिव्स पर कम।
11Aquarius को नजरअंदाज करने की होती है आदत

लाइफ में फ्री तो कोई भी नहीं है मगर इस राशि कि महिलाएं खुद को जरूरत से ज्यादा व्यस्त रखती हैं। यह खुद को इतना बिजी रखती हैं कि इनके पास किसी के लिए टाइम नहीं होता यहां तक के लिए अपनों के लिए भी नहीं। ऐसा नहीं हैं कि यह अपनी फैमिली से प्यार नहीं करती मगर अपने काम के आगे यह सब को नजरअंदाज कर देती हैं। अपनी इस आदत को सुधारने के लिए Aquarius महिलाओं को अपना एक डे प्लान बनाना चाहिए और उस प्लान के मुताबिक ही काम करना चाहिए। साथ अपनी फैमिली को भी टाइम देना चाहिए।