herzindagi

गर्मियों में राशि के हिसाब से चुनिए कपड़ों के प्रिंट्स और पेटर्न्स

गर्मियों के आते ही आप शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं लेकिन अगर आप ये शॉपिंग के समय अपने राशि के बारे में थोड़ा सा भी ध्यान देंगी तो आपकी शॉपिंग बन सकती है आपकी लक्की शॉपिंग। इस तरह की शॉपिंग करने से आपको थोड़ी ज्यादा खुशी होगी।  हम जिस देश में रहते हैं उसमें ज्यादातर लोग कुछ भी अच्छा काम करने से पहले पंडित से सलाह लेना जरूरी समझते हैं। अगर शादी की तारीख हो या नौकरी का पहला दिन हो लोग हर बात को शुभ नक्षत्रों में शुरू करना ही लक्की समझते हैं। ऐसे में अगर आप इन गर्मियों में नए कपड़े भी अपनी राशि के हिसाब से पहनेंगी तो आप अपनी किस्मत को और भी खास बना सकती हैं। वैसे तो पूजा-पाठ, राशि, कुंडली ये सब बातें सिर्फ विश्वास ही हैं, ऐसा करने से ऐसा ही होगा या होता है ये कहना या इस बात का दावा करना मुश्किल है।  वैसे आपको ये भी बता दें कि हमारे शास्त्रों में कपड़े खरीदने के शुभ मुहूर्त के बारे में भी बताया गया है। राशि के हिसाब से कपड़ों के शुभ रंग के बारे में तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं तो अब हम आपको राशि के हिसाब से आपको इन गर्मियों में कौन से प्रिंट्स और किस तरह के पेटर्न्स पहनने चाहिए ये बता रहे हैं।

Anupam Dabral

Her Zindagi Editorial

Updated:- 12 Mar 2018, 18:03 IST

मेष (Aries)

Create Image :

इस राशि की लड़कियां dynamic attitude वाली experiments करने वाली काफी open स्वभाव की होती हैं। आप अलग-अलग variety को ट्राई करना पसंद हैं। आप अपने स्वभाव से बिलकुल भी शर्मीली नहीं हैं और तरह-तरह के styles को कैरी करने के मामले में जल्दी हारती भी नहीं है। इस राशि की लड़कियों को stripes और checks वाले कपड़े पहनने चाहिए।

मकर (Capricorn)

Create Image :

मकर राशि की महिलाएं practical होती हैं और ये एक शब्द इनकी पूरी personality को बयां कर देता है। इस राशि की लड़कियां अगर अपने स्वभाव को अच्छे से बयां करना चाहती हैं तो इस साल गर्मियों में इन्हें tie and dye से inspired प्रिंट्स पहनने चाहिए।

 

कुंभ (Aquarius)

Create Image :

ये determined होते हैं और किसी भी बात से आसानी से हार नहीं मानती हैं। उनका आत्मविश्वास ही उन्हें सबसे अलग महिला के रूप में दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि ये महिलाएं सबसे अलग दिखना पसंद करती हैं। तो हम इन्हें ‘desi’ animal inspired प्रिंटिड ड्रेस पहनने की सलाह देंगें।

मीन (Pisces)

Create Image :

मीन राशि की महिलाएं काल्पनिक होती हैं इसलिए इन गर्मियों में इन्हें ऐसे कपड़े चुनने चाहिए जो सबसे हटकर हों। आप fun और modernity को मिक्स कर लें तो ऐसा दिखना ही पसंद करेंगी। हम इस राशि की लड़कियों को सलाह देंगे कि आप इन गर्मियों में रंगबिरंगे tropical प्रिंट्स वाले कपड़े पहनें।

वृषभ (Tauras)

Create Image :

इस राशि की लड़कियों का आजाद स्वभाव उन्हें बेहद ही cool बनाता है। ये आपका confidence है जो आपको भीड़ में अलग खड़ा करता है। इस राशि की लड़कियों को crows inspired प्रिंट्स पहनने चाहिए। इस तरह के प्रिंट्स में आपकी पर्सनेलिटी अच्छे से उभरकर आएगी।

मिथुन (Gemini)

Create Image :

आपका expressive attitude ही आपको सबसे स्ट्रॉन्ग प्वाइंट है। आप बेझिझक अपनी राय रखती हैं। यहां तक की आप अपनी राय रखने के मामले में कभी शर्मातीं तक नहीं हैं। इस राशि की लड़कियों को हम ग्रे, काले और सफेद रंग के प्रिंट्स पहनने की सलाह देंगे। इसके अलावा victorian floral प्रिंट के कपड़े भी इस राशि की लड़कियों पर अच्छे लगेंगें। 

 

कर्क (Cancer)

Create Image :

कर्क राशि वाली लड़कियों स्मार्ट होती हैं और अपनी तरह से हर काम को करना पसंद करती हैं। उन्हें सबके साथ मिलकर रहना पसंद होता है। imaginative और adaptable स्वभाव इन्हें खास बनाता है। तो राशि के हिसाब से इस स्वभाव की लड़कियों के लिए हम उन्हे सलाह देना चाहेंगे कि आप इन गर्मियों में ट्रेडिशनल प्रिंट पेटर्न्स को छोड़कर क्लासिक या old school florals प्रिंट्स पहन सकती हैं। 

 

सिंह (Leo)

Create Image :

आप बाहर घूमने-फिरने के मामले में काफी passionate हैं। आपकी यही खासियत आपको अलग बनाती है। आप स्वभाव से बेहद ही खुशमिजाज और welcoming person हैं। वहीं आप अपने आस-पास के लोगों को comfortable feel कराने में विश्वास रखतीं हैं। इस स्वभाव के कारण हम इस राशि की लड़कियों को Indian royal inspired प्रिंट्स पहनने की सलाह देंगें।

कन्या (Virgo)

Create Image :

आप अपने स्वभाव से काफी charming हैं। इसके साथ ही आप थोड़ी reserved किस्म की हैं। आपके इसी स्वभाव से कई बार लोग थोड़े परेशान जरूर होते होंगे। लेकिन आप उन लड़कियों में से हैं जो आसानी से हार नहीं मानतीं। तो हम इस राशि की लड़कियों को ब्राइट कलर की stripes वाली ड्रेस पहनने की सलाह देंगें।

तुला (Libra)

Create Image :

तुला राशि के बारे में कहा जाता है कि ये महिलाएं charming होती हैं और आसानी से लोगों को इम्प्रेस भी कर लेती हैं। आपका चार्म और आपकी सोच दोनों ही आपका काम बनाने में आपकी मदद करते हैं। आप कुछ में खास और नया करने की हिम्मत रखने वाली महिलाओं में से एक होती हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियों को unconventional quirky प्रिंट्स पहनने चाहिए क्योंकि इस तरह के प्रिंट्स आपकी पर्सनेलिटी को और भी खास बनाते हैं। 

 

वृश्चिक (Scorpio)

Create Image :

वृश्चिक राशि की महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि इनके पास वो सब कुछ है जो हर किसी की चाह होती है। ये intelligent होती हैं और स्वभाव में sophisticated होती हैं। सोनम कपूर की तरह आप भी इस तरह से TV inspired प्रिंट्स के कपड़े इन गर्मियों में पहन सकती हैं। 

 

धनु (Sagittarius)

Create Image :

धनु राशि की महिलाएं ताज़ी हवा की तरह होती हैं ऐसा इनके बारे में इनके सभी दोस्त मानते हैं। अगर बात इनके energy levels की करें तो ये इनमें सबसे ज्यादा होती है। ऐसे स्वभाव वाली लड़कियों को ‘Pietra Dura’ motif inspired प्रिंट्स पहनने चाहिए जिस तरह इन तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने पहना है।