herzindagi

अगर लिपस्टिक को लेकर हैं कंफ्यूज़ड तो अपनी राशि के अनुसार चुनें लिपस्टिक का रंग और बनें beauty queen

अगर आपके ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कोई सबसे जरूरी चीज है तो वो है- lipstick. Lipsticks एक एक्सप्रेसिव प्रोडक्ट है जिसके कारण इसे हर महिला यूज़ करती है। लिपस्टिक का इस्तेमाल वो महिला भी करती है जो मेकअप जनरली कैरी नहीं करती। लिपस्टिक कई बार महिलाओं के mood को भी एक्सप्रेस करने का काम करती है। जिसके कारण ये हर महिला के drawer में जरूर रहती है।  अगर lipstick के शेड्स की बात की जाये तो इसमें समय-समय पर बदलाव आते रहे हैं। लेकिन लिपस्टिक की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे लगाने के लिए किसी विशेष तरह के रुल को फॉलो करने की जरूरत नहीं होती। इसका केवल एक ही रुल है- इसे अच्छे से लगाया जाए। लेकिन कई बार ये अच्छे से लगाने के बावजूद भी महिलाओं को उनका मनचाहा लुक नहीं देती। ऐसा लिपस्टिक के उनकी पर्सनेलिटी पर सूट ना करने के कारण होता है। कई बार लिपस्टिक राशि के साथ मेल ना खाने की वजह से भी पर्सनेलिटी के साथ सूट नहीं करती।  इसलिए अपनी राशि के अनुसार अपना लिपशेड चुनें और दिखें ब्यूटी क्वीन। Herzindagi आपको बतायेगी की आपको अपनी राशि के हिसाब से कौन-सी lipstick choose करनी चाहिये। 

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 05 Feb 2018, 17:02 IST

Aries (मेष)

Create Image :

आपका dynamic attitude आपको experiments के मामले में काफी open बनाता है। जिसमें आप अलग-अलग variety को ट्राई करतीं हैं। आप अपने स्वभाव से बिलकुल भी शर्मीली नहीं हैं और तरह-तरह के styles को कैरी करने के मामले में जल्दी हारती भी नहीं है। ऐसी बहुत सारी एक्ट्रेस हैं जो unusual shades कैरी करती हैं। आप वैसे शेड्स यूज़ कर सकती हैं। जैसे कि पर्पल कलर परफेक्ट कलर है जो आपको सेक्सी लुक देगा। ट्राय करें।  

Capricorn (मकर)

Create Image :

आपकी प्रैक्टिकल सोच और determination आपको दूसरों से अलग बनाती है। आप आसानी से हार नहीं मानतीं हैं। जिसके कारण आपकी जिंदगी में जब भी बुरा वक्त आता है आप उसे आसानी से face कर लेतीं हैं। Lipstick में अगर बात की जाये तो आपके लिये blush pink बेहद ही sexy रहेगा। जो आपको थोड़ा अलग look देगा।

Aquarius (कुंभ)

Create Image :

आपकी knowledge आपका सबसे बड़ा हथियार है। वहीं fashion के मामले में आपको experiment करना काफी पसंद है। आप beauty trend के हिसाब से अपने आपको अलग-अलग look देती रहतीं हैं। Lipstick की अगर बात की जाये तो आपके ऊपर dark pastel pink matte बेहद ही sexy रहेगा। ये lips shade आपको एक खूबसूरत look देगी। इसके अलावा आप pink shade के साथ भी experiment भी कर सकतीं हैं।

Read More: साड़ी या लहंगा? कौन-सा outfit लगायेगा आपकी खूबसूरती में चार-चांद, जानिये अपनी राशि के अनुसार

Pisces (मीन)

Create Image :

आप दिल से काफी perfectionist टाइप की हैं इसलिए आपकी गिनती कभी भी बोरिंग लोगों में नहीं हो सकती।  आप अपने स्वभाव से बेहद imaginative और experimental हैं। यहां तक की आप हमेशा नये trend के साथ experiment करने के लिये तैयार रहतीं हैं। Lipstick में आपके लिए berry colour परफेक्ट रहेगा। 

Taurus (वृषभ)

Create Image :

आपका आजाद स्वभाव आपको बेहद ही cool बनाता है। ये आपका confidence है जो आपको भीड़ में अलग खड़ा करता है। Lipstick में बात की जाये तो आपके ऊपर burgundy और maroon colour बेहद ही sexy रहेगा। आप इसके लिये प्रियंका चोपड़ा को देख सकतीं हैं।

Gemini (मिथुन)

Create Image :

आपका expressive attitude ही आपका सबसे स्ट्रॉन्ग प्वाइंट है। आप बेझिझक अपनी राय रखती हैं। यहां तक की आप अपनी राय रखने के मामले में कभी शर्मातीं तक नहीं हैं। अगर आप लिपस्टिक के शेड्स को लेकर कंफ्यूज़ रहती हैं तो बिना झिझके रेड कलर की लिपस्टिक ट्राय करें।  Go for it. 

Read More: जानिए कैसे आपकी dresses के रंग प्रभावित करते हैं आपकी राशियों को?

Cancer (कर्क)

Create Image :

आप अपने स्वभाव से काफी creative हैं। आपकी imagination काफी अच्छी है जो आपको एक अच्छा creative person बनाती है। आप किसी भी चीज को बेहद ही आसानी से अपना लेतीं हैं। आप अपने स्वभाव से बेहद ही protective nature की हैं। Lipstick में बात की जाये तो आपके ऊपर deep red colour बेहद ही sexy लगेगा। 

Leo (सिंह)

Create Image :

आप बाहर घूमने-फिरने के मामले में काफी passionate हैं। आपकी यही खासियत आपको अलग बनाती है। आप स्वभाव से बेहद ही खुशमिजाज और welcoming person हैं। वहीं आप अपने आस-पास के लोगों को comfortable feel कराने में विश्वास रखतीं हैं। ऐसी पर्सनेलिटी के लिए लाइट टोन की लिपस्टिक परफेक्ट रहेगी। इसलिए lighter tone की लिपस्टिक यूज़ करें। आप red try कर सकतीं हैं।

Read More: कौन-सी सब्जियां और फल रहेंगे आपके लिये healthy? अपनी राशि के अनुसार जानिये

Virgo (कन्या)

Create Image :

आप अपने स्वभाव से काफी charming हैं। इसके साथ ही आप थोड़ी reserved किस्म की हैं। आपके इसी स्वभाव से कई बार लोग थोड़े परेशान जरूर होते होंगे। लेकिन आप इसके साथ ही एक silent player भी हैं। जो आसानी से हार नहीं मानतीं। Lipstick में अगर बात की जाये तो आपके स्वभाव के हिसाब से आपके ऊपर pink ज्यादा अच्छी रहेगी क्योंकि आप स्वभाव से ही कम बोलतीं हैं तो ऐसे में अपनी lipstick को लोगों से बात करने देना कोई बुरा idea नहीं है।

Libra (तुला)

Create Image :

अगर seduction एक कला है, तो आप उसकी master कहलायेंगीं। आप स्वभाव से काफी शांत है और चिल्लाने के बजाय अफने एक्शन से काम करना पसंद करती हैं। आप बहुत ही charming, tactful और artistic स्वभाव की हैं। जिसकी वजह से आप हर किसी के साथ घुल-मिल जाती हैं। ऐसे लोगों के लिए डीप रेड, मरुन और कॉफी रंग के शेड्स सही रहते हैं। 

Read More: आपकी राशिफल से जानें कि आप कैसी MOM हैं? best या worst?

Scorpio (वृश्चिक)

Create Image :

Sophistication आपका दूसरा नाम है और fashion के मामले में आपकी choice बेहद amazing है। इसकी झलक आपकी personality में साफ झलकती है। आपकी will power बेहद ही strong है। जो आपके स्वभाव में साफ झलकती है। Lipstick में अगर बात की जाये तो आपके ऊपर classic shade अच्छी नहीं रहेगी बल्कि अगर आप एक dense और dark shade choose कर सकतीं हैं। ये आप पर काफी अच्छी लगेगी। 

Sagittarius (धनु)

Create Image :

आप काफी एनर्जेटिक हैं और इसकी झलक आपके आपके स्वभाव में साफ दिखती है। शायद ही कभी ऐसा हुआ हो जब आपने दूसरों को bore किया हो। वहीं आप अपने स्वभाव से काफी प्यारी हैं और लोगों के साथ काफी इज्जत के साथ पेश आती हैं।  Lipstick में अगर बात की जाये तो आपके ऊपर एक glossy nude lip shade बेहद stunning लगेगी।