खूबसूरत दिखना हर महिला का सपना होता है और इस सपने को सच में बदलने के लिए हर महिला बहुत सारी कोशिशे करती है। ब्यूटिफुल लुक के लिए महिलाएं अच्छे आउटफिट से लेकर महंगा मेकअप तक किसी भी चीज में कंजूसी नहीं करतीं, इसके बाद भी कुछ महिलाएं उतनी खूबसूरत नहीं लग पातीं जितनी उन्हें उम्मीद होती है। मगर, खूबसूरत दिखना इतना आसान है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि मेकअप और आउटफिट का सही इस्तेमाल किया गया हो। इतना ही नहीं बॉडी के किस पार्ट को हाइलाइट करके खूबसूरत दिखा जा सकता है यह भी बहुत कम महिलाओं को पता होती है। वैसे तो बड़े-बड़े ब्यूटी सेल्यून्स में जाकर , ढेर सारे पैसे खर्च कर के आप आसानी से खूबसूरत दिख सकती हैं मगर सुंदर दिखने का एक तरीका और भी है और वो है आपका जोडिएक साइन। जी हां, आपको यह जान कर हैरानी होगी कि आपका जोडिएक साइन बता देगा कि आपके कौन से बॉडी पार्ट को हाइलाइट करने पर आप ब्यूटिफुल दिख सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपका जोडिएक साइन क्या कहता है।
Aries
इस राशि की महिलाएं दिखने में बहुत सिंपल होती हैं। इन पर मेकअप बहुत अच्छा नहीं लगता मगर इनकी आइब्रोज अगर सही शेप में सेट की जाएं तो इनका लुक बेहद एट्रैक्टिव लगता है। इनकी खूबसूरत आइब्रो का शेप इन्हें और भी ज्यादा ब्यूटिफुल बनाता है।
Taurus
इस राशि कि महिलाएं अपनी स्किन का बहुत ध्यान रखती हैं और इसके लिए वह हमेशा अच्छी डाइट और पूरी नींद लेती हैं। ये महिलाएं कभी भी किसी बात का टेंशन नहीं लेती क्योंकि इन्हें पता होता है कि टेंशन लेने से उनकी खूबसूरती पर असर पड़ेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि ये महिलाएं अपनी खूबसूरती पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं और इस लिए इनकी स्किन हमेशा ग्लो करती रहती है।
Gemini
इस राशि कि महिलाएं चौड़े माथे वाली होती हैं। इन महिलाओं की खासियत होती है कि ये हमेशा यूथफुल लगती हैं और कितनी भी उम्र हो जाए अपनी उम्र से हमेशा 5 साल छोटी ही दिखती हैं। इनके लिए बहुत जरूरी है कि यह अपने चौड़े माथे को बालों या किसी एक्सेसरीज से हाइड करके रखें। ऐसा करने पर इनकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं।
Cancer
इस राशि कि महिलाओं के गाल बेहद खूबसूरत होते हैं। इनकी स्माइल इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाती है। इनके गाल सेब की तरह लाल होते हैं और हंसने पर कभी कभी डिंपल भी पड़ता है। ऐसे महिलाओं को अपने गालों को अच्छे से हाइलाइट करना चहिए।
Leo
इस राशि कि महिलाओं के बाल बेहद खूबसूरत होते हैं। इनकी पूरी खूबसूरती ही इनके बालों पर टिकी होती है। इन महिलाओं को अपनी बालों की खास देखभाल करनी चाहिए और समय समय पर अपने बालों को एक नया हेयर कट देते रहना चाहिए।
Virgo
इस राशि कि महिलाओं की स्किन का रंग डस्की होता है और ये महिलाएं इस रंग के साथ ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं। हालाकि इन्हें अपने रंग को लेकर खासी चिंता होती है और इसे निखारने के लिए वे काफी कोशिशें भी करती हैं मगर इनका यही रंग इनके एट्रैक्टिव दिखने का सबसे बड़ा कारण होता है।
Scorpio
आपने झील सी गहरी आंखों के बारे में सुना होगा मगर इस रशि की महिलाओं की आंखे वाकई झील जितनी गहरी और खूबसूरत होती हैं। यदि इन आंखों पर सही आर्इमेकअप किया जाए तो इनकी ब्यूटी को और भी इनहैंस किया जा सकता है। बेस्ट बात यह है कि आंखों की वजह से ही ये महिलाएं खूबसूरत दिखती हैं।
Libra
इस राशि की महिलाओं की फिगर बहुत ही अच्छी होती है। इसलिए ये महिलाएं चाहें तो अच्छे आउटफिट्स पहन कर अपनी अच्छी फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। इन महिलाओं के साथ प्लस प्वॉइंट होता है कि अपने अच्छी फिगर की वजह से ये बेहद ग्लैमरेस लगती हैं।
Sagittarius
कुछ लोग मेकअप करके खूबसूरत दिखते हैं तो कुछ लोग अच्छे कपड़े पहन कर खूबसूरत दिखते हैं। अगर आप इस राशि की हैं तो आप दिखने में तो खूबसूरत हैं ही साथ ही आप सही ड्रेसिंग सेंस के साथ और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिख सकती हैं। आपको बता दें कि आप पर शॉर्ट ड्रेसेस भी बहुत अच्छी लगती हैं क्योंकि आप के थाईज की शेप बहुत अच्छी होती है।
Capricorn
कई महिलाएं इस बात से परेशान होती हैं कि उनकी आंखों का शेप तो अच्छा मगर आंखों की पलकों में घनापन नहीं है, जो उनकी चेहरे की खूबसूरती को कम करती हैं। मगर इस राशि कि महिलाओं का यही प्लस प्वाइंट होता है। इन महिलाओं की आइलैशेस बहुत ही खूबसूरत होती हैं। इसलिए इनका खास ध्यान रखना चाहिए।
Aquarius
इस राशि की महिलाओं का बॉडी स्ट्रक्चर बहुत ही खूबसूरत होता है। यह महिलाएं जहां भी जाती हैं उनकी पर्सनालिटी की चर्चा होने लगती हैं। अपनी पर्सनालिटी की वजह से यह बेहद अट्रैक्टिव दिखती हैं और इन पर हर किस्म का आउटफिट अच्छा लगता है।
Pisces
इन महिलाओं की खूबसरती का राज इनके होंठों का अच्छा शेप होता है, जो इन के पूरे चेहरे को सुंदर लुक देता है। अपने खूबसूरत होठों को और भी ज्यादा सुंदर दिखने के लिए इस राशि कि महिलाओं को अच्छा लिप मेकअप करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा अपने लिप्स को हाइलाइट करना चाहिए।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।