Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

अंडा नहीं खाते हैं तो इस लड्डू से करें प्रोटीन की कमी पूरी, वजन कम करने में भी मिलेगी मदद

सर्दियों में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप अमरनाथ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। इससे वजन भी कम हो सकता है और शरीर को गर्माहट भी मिलती है।
Updated:- 2025-01-10, 15:36 IST
image

शरीर को प्रोटीन की जरूरत होती है,इससे मांसपेशियों में मजबूती बनी रहती है, सर्दियों में प्रोटीन का सेवन करने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और भूख भी कम लगती है। प्रोटीन के लिए लोग ज्यादातर अंडे का सेवन करते हैं, यह प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है जिससे इसकी कमी पूरी हो जाती है, हालांकि कुछ लोग अंडा नहीं खाते हैं, ऐसे लोगों को राजगीरा या अमरनाथ का लड्डू खाना चाहिए, इससे प्रोटीन की कमी दूर होती है, वजन भी मेंटेन रहता है और सर्दियों में शरीर को गर्माहट भी मिलती है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आईना सिंघल ने जानकारी साझा की है।

अमरनाथ के लड्डू कैसे बनाएं

amaranth-rajgira-laddu

सामग्री

  • अमरनाथ के बीज-1 कप
  • गुड़- आधा कप
  • इलायची पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • कटा हुआ सूखा मेवा- 2 चम्मच
  • पानी -आधा कप

विधि

  • अमरनाथ यानी कि राजगीरा के बीज को भूने।
  • इसे तब तक भूनें जब तक यह पॉपकॉर्न की तरह फूटने न लगे।
  • भूने हुए बीजों को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
  • गुड़ की चाशनी तैयार करें।
  • अब एक बड़े परात में राजगीरा के बीज इलायची पाउडर, गुड़ की चाशनी और सूखे मेवे डाल दें।
  • अच्छी तरह से मिलाएं ताकि गुड़ की चाशनी सभी बीजों में अच्छी तरह से चला जाए।
  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • गुनगुने मिश्रण को हाथों में लेकर छोटे-छोटे गोले बनाएं।
  • लड्डुओं को अच्छी तरह से ठंडा होने दें।
  • इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

यह भी पढ़ें-बंद नाक की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी चाय से मिल सकता है आराम

अमरनाथ लड्डू के फायदे

amranth laddu

  • यह प्रोटीन से भरपूर होता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
  • इससे सर्दियों में शरीर को गर्माहट मिलती है।
  • यह लड्डू ग्लूटेन फ्री है जिसे ग्लूटेन से एलर्जी वाले लोग आराम से खा सकते हैं।
  • इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है,जिससे वजन भी मेंटेन रहता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।