Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:48 AM IST

कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो आज ही इन चीजों से बनाएं दूरी

अगर कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो तुरंत अपनी डाइट पर ध्यान दें,जानें कौन सी चीजें कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ा सकती हैं।
Updated:- 2024-09-18, 13:58 IST
Cholesterol raising foods

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी है लेकिन अगर इसकी मात्रा शरीर में बढ़ जाए तो आपको दिक्कत हो सकती है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसे नियंत्रण में लाने के लिए आपको कुछ खास खाद्य पदार्थों से दूर बनानी चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन सी चीजें आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो आज ही इन चीजों से बनाएं दूरी

high cholesterol

  • कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई होने पर आपको फास्ट फूड  जैसे बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज  जैसे चीजों से बचना चाहिए। क्योंकि इन्हें बनाने में मैदा,चीज, मेयोनीज का इस्तेमाल होता है। ये सभी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इनमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट की मात्रा ज्यादा होती है।
  • डीप फ्राइड फूड जैसे समोसे, कचौड़ी, पकोड़े और भी अन्य तली हुई चीजों को खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं।  इनमें भी ट्रांस फैट होते हैं और कैलोरी काउंट भी ज्यादा होती है ।
  • प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज,बेकन में सोडियम और सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा होती है। ये तत्व आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-झड़ते बालों ने किया है परेशान, पानी में मिलाकर पिएं ये 3 चीजें

sweet pastry assortment

  • कुकीज, पेस्ट्री, केक वगैरा भी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। इनमें आमतौर पर मार्जरीन,क्रीम और मक्खन होता है, इनमें सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट की मात्रा अधिक होती है। शुगर की मात्रा भी अधिक होती है जिससे वजन भी बढ़ता है और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।