Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

थायराइड के मरीज जरूर खाएं तिल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

थायराइड के मरीज हैं तो आपको तिल का बीज खाना चाहिए,इससे थायराइड कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Updated:- 2024-11-22, 16:19 IST
image

थायराइड आज के दौर में एक आम सी स्वास्थ्य समस्या बन गई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाएं इसकी चपेट में ज्यादा आती हैं। थायराइड ग्रंथि में असंतुलन होने के कारण ये रोग होता है। इसके लक्षण बड़े परेशान करने वाले होते हैं, जैसे हेयर फॉल, मोटापा, चिड़चिड़ापन, पिंपल, अधिक खाना,कुछ मामलों में भूख कम लगना वगैरह वगैरह...

इसे तभी कंट्रोल में किया जा सकता है जब आप सही लाइफस्टाइल और खानपान को फॉलो करते हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाया जाए तो इसे कंट्रोल करने में मदद मिलती है। धनिया के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। ऐसे ही एक चीज के बारे में हम आपको बता रहे हैं जिससे काफी ज्यादा फायदा मिलता है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

थायराइड के मरीज को तिल खाने से क्या फायदा मिलता है?

thyroid health

एक्सपर्ट बताती हैं कि थायराइड के मरीजों को तिल का सेवन करना चाहिए। तिल के बीज सेलेनियम का बेहतरीन स्त्रोत है,क्योंकि थायराइड में सेलेनियम की सबसे अधिक कॉन्सेंट्रेशन पाई जाती है।

thyroid-gland- (2)

सेलेनियम थायराइड हार्मोन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सेलेनियम थायराइड ग्लैंड को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है। यह थायरोक्सिन हार्मोन को एक्टिव करता है।  इसके अलावा तिल के बीज आयरन, कॉपर, जिंक और विटामिन बी 6 से भरपूर होते हैं,जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से क्या होता है?

कैसे करें तिल का सेवन?

WhatsApp Image 2024-11-22 at 4.17.00 PM

  • तिल के लड्डू खाएं।
  • सूप में डाल कर
  • रोटी में मिलाकर
  • सब्जी में दाल सकते हैं।
  • तिल का तेल

यह भी पढ़ें-रोजाना 1 चुकंदर खाने से महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या असर होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।