Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

हाई बीपी के मरीजों के लिए पोटेशियम रिच फूड क्यों जरूरी है?

अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं फायदे
Updated:- 2024-04-19, 14:46 IST
is potassium rich foods is important for high bp

भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में हाई बीपी के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। शरीर में असंतुलित सोडियम और पोटेशियम की कमी की वजह से ही हाई बीपी की समस्या होती है। यह साइलेंट किलर होता है क्योंकि हाल के दिनों में हाई बीपी की वजह से हार्ट अटैक के मामले देखने को मिले हैं। हाई बीपी के दौरान धमनियों में रक्त का दबाव बहुत अधिक हो जाता है और इस कारण धमनियां सख्त हो जाती है,जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक जैस जटिलताएं देखने को मिलती है। वहीं एक्सपर्ट हाई बीपी के मरीजों को पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं हाई बीपी के मरीजों के लिए पोटेशियम क्यों जरूरी है।

हाई बीपी के मरीजों के लिए पोटेशियम रिच फूड क्यों जरूरी है?

potassium food

जब आप पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं तो इससे सोडियम के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। इससे रक्तचाप को कम किया जा सकता है, दरअसल ज्यादा सोडियम के कारण शरीर में पानी जमा हो जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप रक्त वाहिकाओं के दीवार पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, लेकिन जब आप पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ कहते हैं तो पेशाब करते समय आप उतना ही अधिक सोडियम निकाल देते हैं। वही पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को फैलाने या चौड़ा करने में मदद करता है, जिससे रक्त प्रवाह आसान हो जाता है

एक्सपर्ट के माने तो सामान्य से अधिक बीपी वाले लोगों को आहार पोटेशियम बढ़ाने की सिफारिश की जाती है। अगर 120 / 80 मिमी एचजी या इससे ऊपर बीपी रहता है तो यह सामान्य से ऊपर माना जाता है। वहीं रक्तचाप 130/ 80 हो तो यहा हाई बीपी माना जाता है। इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें-इस खट्टी चीज़ का सेवन करने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों हो सकता है कंट्रोल

पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ

word potassium

  • केला
  • एवोकाडो
  • पालक
  • नारियल पानी
  • आलू 
  • हरी मटर
  • शकरकंद
  • तरबूज

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।