herzindagi
image

सुस्ती और थकान को दूर कर सकती है यह ग्रीन ड्रिंक

थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए आप व्हीटग्रास ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे खून की कमी भी दूर होती है।
Editorial
Updated:- 2025-01-17, 18:12 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनावपूर्ण माहौल में थकावट और ऊर्जा की कमी एक आम समस्या बन गई है। बदलती जीवनशैली, खराब खानपान इस समस्या को और भी गंभीर बना रहे हैं। इससे दिनचर्या और कामकाज भी प्रभावित होती है। अगर आप भी हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं तो हम आपको एक्सपर्ट के बताएं एक खास से ड्रिंक की जानकारी दे रही है। जिसे पीने से आपके शरीर में एनर्जी आ सकती है और आप थकान को कम कर सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी साझा की है। 

व्हीटग्रास ड्रिंक से दूर हो सकती है थकान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

  • एक्सपर्ट बताते है कि व्हीटग्रास ड्रिंक पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई, के और भी भरपूर मात्रा में होता है।
  • यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
  • यह आयरन का बढ़िया स्रोत है जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
  • इसमें मैग्नीशियम की मात्रा होती है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों को स्वस्थ रखता है।
  •  इसका नियमित सेवन ऊर्जा को बढ़ाता है और दिनभर आपको एक्टिव रखता है।
  •  इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद है जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  •  इससे रक्त संचार में भी सुधार होता है जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है। 

कैसे करें व्हीटग्रास ड्रिंक का सेवन

  • 1/2 व्हीटग्रास पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं।
  • इसे 5 मिनट तक बैठने दें और फिर पी लें

पत्तियों से ऐसे बनाएं ड्रिंक

wheatgrass for energy

  • अगर आप पत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसकी पत्तियों को एक गिलास पानी में 5 मिनट तक उबलें।
  • अब इसे छानकर इसमें शहद मिलाएं और गरमा गरम पिएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।