मोटापा कम करने के लिए मुझे रात का खाना कितने बजे खाना चाहिए?

आजकल काफी लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। मोटापा बढ़ने की एक वजह यह भी है कि ज्यादातर लोग बढ़ते वजन के पीछे की वजहों को समझ नहीं पाते हैं। सिर्फ ज्यादा कैलोरी लेने, तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड्स खाने से ही वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। कई बार लोग खाना-पीना छोड़कर भी वजन कम नहीं कर पाते हैं, तो काफी लोग पूरी डाइट लेकर भी महीने भर में 3-4 किलो कम कर लेते हैं। असल में वजन कम करने के लिए आप क्या खा रहे हैं, इसके साथ ही कब और कितनी मात्रा में खा रहे हैं, इस पर ध्यान देना भी जरूरी है। जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, अक्सर उन्हें डिनर जल्दी करने की सलाह दी जाती है, लेकिन डिनर कितने बजे तक कर लेना चाहिए या असल में रात का खाना जल्दी खाने का मतलब क्या है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr.Shrey Srivastava, Senior Consultant- Internal Medicine, Greater Noida जानकारी दे रहे हैं।
मोटापा कम करने के लिए कब खाना चाहिए रात का खाना?
- मोटापा कम करने के लिए रात का खाना सही समय पर खाना बहुत जरूरी माना जाता है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि डिनर सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले कर लिया जाए।
- जो भी लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें 6-7 के बीच रात का खाना खा लेना चाहिए।
- अगर आप रात 10 बजे सोती हैं, तो 7 से 8 बजे के बीच खाना सबसे बेहतर माना जाता है। देर रात खाना खाने से शरीर को भोजन पचाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता, जिससे फैट जमा होने की संभावना बढ़ सकती है।
- जल्दी डिनर करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर काम करता है और शरीर कैलोरी को अधिक प्रभावी तरीके से उपयोग कर पाता है। इसके अलावा, रात में हल्की और बैलेंस डाइट लेना भी वजन कम करने में मदद करता है।
- डिनर में ज्यादा तला-भुना, मीठा या बहुत भारी खाना खाने से बचना चाहिए। सलाद, दाल, हरी सब्जियां, सूप, रोटी या हल्का प्रोटीन, रात के खाने के लिए हेल्दी ऑप्शन्स हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना डाइटिंग के कमर का बढ़ता घेरा होगा कम, बस कर लीजिए ये 4 काम
- खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। थोड़ी देर टहलना या हल्की फिजिकल एक्टिविटी करना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, नियमित समय पर भोजन करने की आदत शरीर की जैविक घड़ी को संतुलित रखती है।
- डॉक्टर का कहना है कि केवल डिनर का समय बदलने से ही वजन कम नहीं होगा। नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, और पूरे दिन का संतुलित आहार भी उतना ही जरूरी है। सही समय पर और सही मात्रा में भोजन करने से मोटापा कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- मोटापा या इंफ्लेमेशन: बढ़ते वजन के पीछे असली वजह क्या है? ऐसे करें पहचान
एक्सपर्ट का कहना है कि वजन कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत जरूरी है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।