Healthy Diet: रोज खाएं ये 2 चीजें, बीमारियां रहेंगी दूर

कहते हैं कि निरोगी काया सबसे बड़ा सुख होती है। यह बात पूरी तरह सच भी है। वैसे तो हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए सही रूटीन और खान-पान को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। अनियमित जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के चलते न केवल शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, बल्कि हमारी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसलिए, हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सही डाइट लें और थकान, कमजोरी या फिर अन्य किसी तरह के लक्षण नजर आने पर जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की जांच जरूर करवाएं। यहां हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोज डाइट में शामिल करने से न केवल आप सेहतमंद रहेंगे, बल्कि इससे आपको कई और लाभ भी होंगे। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें हल्दी

- हल्दी केवल हमारे किचेन में मौजूद एक मसाला नहीं है, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है।
- यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
- यह एनीमिया, अर्थराइटिस, इंफेक्शन्स, कमजोरी, वेट लॉस, कोल्ड और कफ, पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों समेत कई बीमारियों को दूर रखती है।
- यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है।
- फैटी लिवर में हल्दी को नींबू के साथ लें और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए इसे घी या शहद के साथ लें।
- इसे गुनगुने पानी से साथ लेना वजन कम करने में फायदेमंद होता है।
- वहीं, कैल्शियम की कमी, सर्दी-खांसी और अर्थराइटिस में इसे दूध के साथ लें।
- डायबिटीज के रोगी हल्दी को आंवले के साथ लें।
यह भी पढ़ें- इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है ये गोल्डन मिल्क, पेट की आस-पास की चर्बी होगी कम
बीमारियों को दूर रखेगा घी

- आयुर्वेद में गाय के दूध से बने शुध्द देसी घी को भी फायदेमंद माना जाता है।
- यह नवजात शिशु से लेकर बुजुर्गों तक, सभी के लिए फायदेमंद होता है।
- यह बालों और स्किन के लिए अच्छा होता है।
- यह फर्टिलिटी को सुधारता है और कोलेस्ट्रोल लेवल को मैनेज करने में मदद करता है।
- डाइजेशन को सुधारने से लेकर कब्ज और एसिडिटी दूर करने तक इसके कई फायदे हैं।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट पिएं यह आयुर्वेदिक चाय, पेट दर्द और गैस समेत 10 बीमारियां होंगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।