herzindagi
image

गर्मियों में मटके वाला पानी पीने का डाइजेशन पर क्या असर होता है?

Matke ka panee peene ke fayde: आजकल भले ही लोग फ्रिज का पानी ज्यादा पीने लगे हैं। लेकिन, असल में सेहत के लिहाज से मटके का पानी पीना फायदेमंद होता है। क्या आपको पता है कि अगर आप गर्मियों में मटके वाला पानी पिएंगे, तो इससे डाइजेशन पर क्या असर होगा।
Editorial
Updated:- 2025-03-26, 18:57 IST

Matka Water Benefits: हमारे भारतीय घरों में कई ऐसे काम पीढ़ियों से किए जाते रहे हैं, जो असल में सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग अक्सर इन चीजों को फॉलो करने पर जोर देते हैं। लेकिन, हमें इस बारे में जानकारी नहीं है। हल्दी वाला दूध पीना हो, नीम की टहनी से दातुन करना हो, पेट से जुड़ी दिक्कतों में नाभि पर हींग लगाना हो या तलवों पर सरसों के तेल की मसाज करना, ये सभी चीजें सालों से हमारे घरों में की जा रही हैं और ये सभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। गर्मियों में मटके का पानी पीना इन्हीं में से एक है। गर्मियों में मटके का पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्या आपको पता है कि अगर आप गर्मियों में मटके वाला पानी पिएंगे, तो इससे डाइजेशन पर क्या असर होगा। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्मियों में मटके वाला पानी पीने से डाइजेशन पर क्या असर होता है? (How Matka Water improves Digestion?)

benfits of drinking matka water

  • एक्सपर्ट का कहना है कि मटके का पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। खासकर, अगर आप गर्मियों में रोजाना मटके का पानी पिएंगी, तो इससे डाइजेशन दुरुस्त होगा।
  • दरअसल, मिट्टी के बर्तन में रखा पानी नेचुरली एल्‍कलाइन होता है। इससे बॉडी में पीएच बैलेंस बना रहता है। मटके का पानी पीने से, गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं।
  • मटके का पानी, पेट की गर्मी को शांत करता है। यह गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है।
  • यह पानी मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने में भी मदद करता है। प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी जहां सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, अगर आप मटके का पानी पिएंगी, तो इससे पेट को फायदा मिलता है।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक रोज सुबह खाली पेट हल्दी और घी वाला पानी पीने से क्या होता है?

gut health tips

  • जब आप खाने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे डाइजेशन धीमा हो सकता है। वहीं, मटके का पानी नेचुरली ठंडा होता है और यह डाइजेशन पर बुरा असर नहीं डालता है।
  • मटके का पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, गट हेल्थ दुरुस्त होती है और खाना आसानी से पचता है।
  • अगर आप गर्मियों में रोजाना मटके से पानी पिएंगी, तो इससे डाइजेशन में सुधार महसूस हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है 1 चम्मच घी, ऐसे करें डाइट में शामिल

 

गर्मियों में मटके वाला पानी पीने से, डाइजेशन को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।