herzindagi
How long does it take to see results from drinking warm lemon water

1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

नींबू-पानी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। क्या आप जानती हैं कि अगर आप रोजाना 1 महीने तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-04, 12:52 IST

नींबू-पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक है। इसलिए, काफी लोग इसे पीना पसंद करते हैं। खासकर, गर्मियों में इसे पीना बहुत अच्छा माना जाता है।  नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा भी नींबू-पानी के कई फायदे हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप लगातार एक महीने तक ऐसा करेंगी, तो इससे आपके शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी से जानते हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। 

1 महीने तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है? (What happens when you drink lemon water for 1 month)

lemon water for belly fat

  • एक्सपर्ट का कहना है कि नींबू शरीर में हैप्पी हार्मोन्स के लेवल को बढ़ा सकता है। इससे आपका तनाव कम होता है और आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
  • अगर आप 1 महीने तक लगातार खाली पेट नींबू पानी पिएंगी, तो आप स्ट्रेस लेवल को कम कर सकती हैं। इससे आपका मूड फ्रेश बना रहेगा।
  • गुनगुना पानी और नींबू का रस, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। 1 महीने तक खाली पेट नींबू-पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम होता है।
  • अगर आप बिना रूके 1 महीने तक इस ड्रिंक को पिएंगी, तो इससे बेली फैट भी कम होगा।
  • 1 महीने तक लगातार खाली पेट नींबू-पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलेगी और शरीर टॉक्सिन फ्री होगा।
  • शरीर में जमा टॉक्सिन्स की वजह से चेहरे पर दाने और दाग-धब्बे हो सकते हैं और चेहरा अपनी चमक खोने लगता है। ऐसे में अगर आप 1 महीने तक लगातार इस ड्रिंक की पिएंगे, तो शरीर डिटॉक्स होगा और चेहरे पर निखार आएगा।
  • शरीर में जमा टॉक्सिन्स का असर, हेल्थ पर होता है। ऐसे में रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से, आप बॉडी डिटॉक्स कर सेहतमंद रह सकती हैं।
  • नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स, डाइजेशन को दुरुस्त करने का काम करते हैं।
  • 1 महीने तक लगातार खाली पेट नींबू-पानी पीने से पेट की सफाई होती है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं सोने से पहले दालचीनी और जायफल का पानी पीने से क्या होता है?

कैसे तैयार करें नींबू-पानी और किन बातों का रखें ख्याल? (How long does it take to see results from drinking warm lemon water)

lemon for weight loss

  • आप 1 गिलास पानी में 1 नींबू का रस मिलाकर पिएं।
  • पानी बहुत अधिक गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए।
  • काफी लोग गुनगुने पानी में नींबू के साथ शहद भी डालते हैं। ऐसा न करें।
  • इसे आप मलासन में बैठकर भी पी सकती हैं।
  • दिनभर में 1 गिलास से ज्यादा नींबू-पानी न पिएं।
  • अग आपको कोई हेल्थ कंडीशन है, तो पहले डॉक्टर की सलाह लें। 

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं एक महीने तक खाली पेट तुलसी-अदरक का पानी पीने से क्या होता है?

 

1 महीने तक रोजाना खाली पेट नींबू-पानी पीने से शरीर में ये बदलाव आ सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।