1 महीने तक रोज सुबह खाली पेट हल्दी और घी वाला पानी पीने से क्या होता है?

हल्दी और घी गुणों की खान होते हैं। इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने में किया जाता है। घी को एक हेल्दी फैट माना जाता है और अगर इसे सही मात्रा में इस्तेमाल किया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, हल्दी भी हमारे स्वास्थ्य को कई तरीके से फायदा पहुंचाती है। लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर 1 महीने तक आप रोजाना खाली पेट घी और हल्दी वाला पानी पिएंगी, तो क्या होगा। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
1 महीने तक खाली पेट हल्दी और घी वाला पानी पीने से क्या होता है?

- अगर आप 1 महीने तक रोज सुबह खाली पेट पानी में हल्दी और घी मिलाकर पीती हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और शरीर डिटॉक्स होगा।
- हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। रोजाना हल्दी और घी वाला पानी पीने से, वजन कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप इसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला लें, तो हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन शरीर में और अच्छे से अब्जॉर्ब होगा।
- रोजाना ऐसा करने से एक महीने में आपको अपनी स्किन में चमक दिख सकती है। स्किन पर दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरे पर निखार आएगा।
- रोजाना हल्दी और घी वाला पानी पीने से 1 महीने में आपका डाइजेशन भी बेहतर होगा और कब्ज, गैस और अपच से छुटकारा मिलेगा।
- हल्दी और घी, दोनों ही जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और जोड़ों का दर्द भी कम होता है।
यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

- इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है और यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।
- अगर आप एक महीने तक इस पानी को पिएंगी, तो आपको अपने वजन में भी कुछ अंतर दिख सकता है। हालांकि, इसके साथ, सही डाइट भी जरूरी है।
- रोजाना सुबह खाली पेट हल्दी और घी वाला पानी पीने से, मौसमी इंफेक्शन्स से बचाव होता है। इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें- एक महीने तक किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?
1 महीने तक रोजाना खाली पेट हल्दी और घी वाला पानी पीने से शरीर में ये बदलाव हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।