Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ ही शरीर को गर्म रख सकता है यह दूध

सर्दियों में अगर आप गाजर वाला दूध पीते हैं तो यह आपके स्किन, बाल और इम्यूनिटी के लिए जादुई नुस्खा साबित हो सकता है।  
Updated:- 2025-01-10, 14:59 IST
image

सर्दियां आते ही गाजर का हलवा हर घर में बनता है। लेकिन क्या आपने कभी सर्दियों में गाजर का दूध पिया है?जी हां गाजर वाला दूध जो आपकी स्किन, बालों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने में भी मदद करता है। दरअसल यह मेरा आजमाया हुआ नुस्खा है। हमारे यहां हर सर्दी में हमारी मां सभी को गाजर वाला दूध पिलाती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने की विधि

गाजर वाला दूध बनाने की सामग्री

carrot milk for immunity

  • गाजर- 2 (ग्रेटेड)
  • खजूर- 4 से 5
  • दूध- एक गिलास
  • बादाम- 5 से 6
  • हल्दी-एक चुटकी
  • काली मिर्च-एक चुटकी
  • जिंजर पाउडर-एक चुटकी

गाजर वाला दूध बनाने विधि

  • गाजर वाला दूध बनाने के लिए आप गाजर को ग्रेट करके एक कटोरे में रख लें।
  • अब ब्लेंडर में ग्रेटेड गाजर को डाल दें, इसमें दूध, बादाम, और खजूर मिलाकर चला दें।
  • अब ब्लेंड किए गए मिश्रण को एक पैन में डालकर गैस पर चढ़ा दें।
  • अब इसमें थोड़ा ग्रेटेड गाजर मिलाएं।
  • हल्दी, जिंजर पाउडर और काली मिर्च डालकर उबाल दें।
  • इसे गिलास में निकाल कर हल्का गुनगुना पिएं।

यह भी पढ़ें-बंद नाक की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी चाय से मिल सकता है आराम

गाजर वाले दूध के फायदे

carrot milk benefits for hair

  • गाजर में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों के लिए भी फायदेमंद है और स्किन को भी फायदा पहुंचाते हैं। यह झुर्रियां और बेजान त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
  • इस दूध मं बायोटिन और विटामिन ई भी होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। हेयर फॉल में कमी आ सकती है।
  • इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और शरीर को गर्माहट भी प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।