बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और सीने की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना 1 चम्मच पिएं यह जूस

बदलते मौसम के साथ, कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस बार मानसून भी काफी समय तक रहा और जल्दी ही हल्की ठंड भी दस्तक देने वाली है। बारिश और ठंड के साथ ही, मौसमी बीमारियां भी परेशान करने लगती हैं। खासतौर पर सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या अधिक बढ़ जाती है। बदलते मौसम के बीच, अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी और सीने में बलगम जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।
सर्दी-जुकाम, अक्सर बुखार का भी कारण बन जाता है। वहीं, सीने में बलगम जमा होने पर सांस मुश्किल से आती है। इसे दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। ये फायदेमंद भी होते हैं और आमतौर पर इनका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है। वहीं, इनसे बचने के लिए आपको डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिनसे इम्यूनिटी मजबूत हो। इम्यूनिटी कमजोर होने पर भी कई तरह के इंफेक्शन्स और बीमारियां घेर लेती हैं। बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और सीने की जकड़न दूर करने के लिए एक्सपर्ट के बताए इस जूस को पिएं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सर्दी-जुकाम को करने में मदद करेगा यह घरेलू नुस्खा

- तुलसी, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी हर्ब है। यह सर्दी-खांसी और जुकाम में फायदेमंद होती है।
- तुलसी का काढ़ा पीने से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है।
- यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है। इससे सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।
- तुलसी, इम्यूनिटी बूस्ट करके मौसमी बीमारियों से बचाने में भी मदद करती है। यह कफ को कम करके, सर्दी-खांसी और बदन दर्द को दूर करती है।
- अदरक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। यह गले की खराश और इंफेक्शन को कम करने में मदद करती है।
- यह इम्यूनिटी को बूस्ट करती है, सर्दी और जुकाम को दूर करने में भी फायदेमंद है।
- शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मौसमी बीमारियों से बचाता है। इससे सर्दी और खांसी में भी आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को निकाल फेकेगा गिलोय का यह काढ़ा, जानें फायदे और बनाने का तरीका
सर्दी-खांसी कम करेगा यह जूस

सामग्री
- तुलसी की पत्तियां-5-7
- अदरक- आधा इंच
- शहद- आधा चम्मच
विधि
- अदरक और तुलसी को पीसकर या कूटकर इनका जूस निकाल लें।
- अब इसे शहद में मिलाएं।
- इसे 1 चम्मच दिन में 2 बार पिएं।
- कुछ ही वक्त में आराम मिल सकता है।
यह भी पढे़ं- सीने में जमा बलगम निकाल देगा घर पर बना यह टॉनिक
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और सीने की जकड़न को दूर करने के लिए, आप इस घरेलू नुस्खे की मदद ले सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।