Weight Loss Tips: आपके बढ़ते वजन को तेज़ी से कम करेगा सौंफ का पानी और प्रोटीन डाइट, जानें कैसे

आज के समय में लाइफस्टाइल में बदलाव आने की वजह से महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी में एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी के लिए बहुत ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता। कई बार हेल्थ रीजन्स की वजह से वेट बढ़ने लगता है तो कभी मोटापे की वजह से। अगर आप अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं और वेट लॉस के लिए की कोशिशों में कामयाब नहीं हो पा रहीं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप पा सकती हैं वेट लॉस के फायदे।
इसे जरूर पढ़ें: एनर्जी बार और सीजनल फ्रूट्स से अपनी डाइट को बनाएं बेहतर
आमतौर पर देखने में आता है कि खानपान की गलत आदतों और हार्मोन्स में बदलाव जैसी स्थितियां मोटापे का कारण बनती हैं, लेकिन अगर खानपान सही रखा जाए तो ऐसी समस्या वेट गेन की समस्या नहीं होगी। साथ ही अपने डाइट प्लान में कुछ विशेष चीजों को शामिल करके भी वेट लॉस के फायदे पाए जा सकते हैं।
खाने पीने का रूटीन बनाएं
आजकल व्यस्तता की वजह से महिलाएं खाने-पीने का रूटीन फिक्स नहीं रखती हैं, कभी खाना लेट हो जाता है और कभी पहले भूख लगने पर ही खाना खा लिया जाता है। यह स्थिति वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। बेहतर होगा कि खाने से पहले आप सोचें कि क्या वाकई आपको भूख लगी है। एक बार में बहुत ज्यादा खाने के बजाय कम से कम दो घंटे के अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाएं। खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। रोजमर्रा की सब्जियां जैसे कि मूली, गाजर, खीरा, ककड़ी, प्याज या सलाद पत्ता आदि फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। सलाद खाना भी आपके लिए बहुत अच्छा है।
प्रोटीन से भरपूर डाइट लें
सही डाइट के साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी
शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रखने के लिए रोजाना कम से कम 2 किलोमीटर चलें। अगर घर से बाहर निकलने में परेशान है तो घर में साइक्लिंग करके अपनी कैलोरी बर्न कर सकती हैं। जब आपकी कैलोरी बर्न होंगी, तभी आपको एनर्जेटिक फील होगा और आपका खाना भी बेहतर तरीके से डाइजेस्ट होगा। ब्रिस्क वॉक, रनिंग, स्किंपिंग, डांसिंग, जो भी आपको सूट करे, आप अपनाएं और खुद को एक्टिव बनाए रखें।
सौंफ का पानी है फायदेमंद
इसे जरूर पढ़ें: करेला का जूस रोजाना पीने से बॉडी में आते हैं ये 5 बदलाव
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डाइटीशियन शिखा महाजन का कहना है, सौंफ का पानी वेट लॉस में कई तरह से मदद करता है। जिन महिलाओं को ब्लोटिंग, वॉटर रीटेनिंग, गैस या कब्ज की समस्या होती है, उन्हें सौंफ का पानी पीने से आराम मिलता है। अगर आपका वजन रात में 3-5 किलो तक बढ़ जाता है तो सौंफ का पानी पीने से आपका यह बढ़ा हुआ वजन काबू में रह सकता है। हालांकि जो महिलाएं ओबिसिटी यानी मोटापे की शिकार हैं और जिन्हें 25-30 किलोग्राम या उससे ज्यादा वजन घटाने की जरूरत है तो उन्हें सौफ का पानी पीने से फायदा नहीं होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।