herzindagi
image

महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये सुपरफूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल

Women Health: महिलाओं के शरीर में टीनएज से लेकर मेनोपॉज तक कई बदलाव होते हैं। अलग-अलग समय पर हार्मोनल उतार-चढ़ाव भी होते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से महिलाओं को सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि उम्र के हर पड़ाव पर महिलाओं को ये सुपरफूड्स फायदा पहुंचा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 16:57 IST

टीवी सीरियल्स हो या रियल लाइफ, ज्यादातर हमने घरों में महिलाओं को पूरे परिवार का ख्याल रखते ही देखा है। सभी की सेहत का ख्याल रखने में अक्सर महिलाएं अपनी सेहत और जरूरतों को भी पीछे छोड़ देती हैं। अपने घर में अक्सर हम अपनी मम्मी को भी हल्के-फुल्के बुखार या सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए देखते हैं। लेकिन, असल में यह सही नहीं है। महिलाओं को अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना चाहिए बल्कि अपनी थोड़ी एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को शरीर थोड़ा अधिक जटिल होता है और उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर उन्हें कई बदलावों से भी गुजरना पड़ता है। टीनएज से लेकर मेनोपॉज तक, शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों का असर भी महिलाओं की सेहत पर होता है। ऐसे में डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना बहुत जरूरी है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से महिलाओं को सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में बता रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

आंवला

amla forhealth

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को डाइट में आंवला जरूर शामिल करना चाहिए। यह विटामिन-सी से भरपूर होता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के कारण, यह बालों और स्किन से जुड़ी दिक्कतों से बचाता है। यह शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन में भी मदद करता है। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। आंवला, पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। यह फर्टिलिटी मे भी सुधार करता है।

किशमिश

किशमिश में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन-डी होता है। ये सभी हड्डियों को मजबूती देते हैं। किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इससे खून की कमी दूर होती है। यह कमजोरी दूर करके शरीर को ताकत देती है। किशमिश में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह डाइजेशन को सुधारती है और इससे पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलें भी हल होती हैं। इससे एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं। रात को 5 किशमिश भिगो दें। इसे सुबह खाली पेट खाएं।  

यह विडियो भी देखें

शतावरी

शतावरी एक आयुर्वेदिक हर्ब है। यह महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इससे हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और फर्टिलिटी में भी सुधार होता है। यह पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है, स्ट्रेस को कम करती है और मेनोपॉज के लक्षणों को भी मैनेज कर सकती है। टीनएज भी इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है। हालांकि, इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

घी

ghee for women health

घी में कई विटामिन्स होते हैं, जो शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते है। इसमें मौजूद गुण कब्ज को दूर करते हैं। घी, प्रेग्नेंसी में भी बहुत फायदेमंद होता है। देसी घी से हड्डियां मजबूत होती हैं और यह फर्टिलिटी में सुधार करता है। घी एंटी-एजिंग के तौर पर काम करता है और गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

अखरोट

walnuts for fertility

अखरोट भी महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, ये इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। अखरोट दिमाग की शक्ति बढ़ाता है। इससे नींद अच्छी आती है और शरीर को ताकत मिलती है। यह शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है और इससे स्किन भी हेल्दी रहती है।

 यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 

महिलाओं को इन सुपरफूड्स को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे सेहत को फायदा हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।