गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये Cooling Foods, नेचुरली कम होगी बॉडी हीट

गर्मियों में बॉडी हीट बढ़ने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में शरीर का अंदर से ठंडा रहना बहुत जरूरी है। चिलचिलाती धूप और बढ़ते पारे के बीच शरीर को अंदर से ठंडा रखना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप डाइटिशियन के बताए इन फूड्स को डाइट में शामिल करेंगी, तो शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद मिलेगी।
Updated:- 2026-06-04, 13:48 IST
image

हम सभी जानते हैं कि बॉडी को फंक्शन करने के लिए खाना-पीना बहुत जरूरी है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है और हमारे ऑर्गन्स अपना काम सही तरह से कर पाते हैं, लेकिन अगर आपको ऐसा लगता है कि डाइट का संबंध सिर्फ शरीर के सही तरह से फंक्शन करने से है, तो आप गलत है। डाइट का सीधा संबंध हमारी सेहत से भी होता है। हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। हेल्दी खान-पान जहां आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकती है, डाइजेशन को सुधार सकती है और शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स को पहुंचाती है, वहीं अनहेल्दी डाइट सेहत को बिगाड़ सकती है। डाइट में शरीर की प्रकृति और मौसम के हिसाब से बदलाव बहुत जरूरी है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि बॉडी हीट कम हो सके। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपनी समर डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं और सालों से डाइट में बदलावों के जरिए सेहतमंद रहने में लोगों की मदद कर रही हैं।

छाछ

buttermilk for digestion in sumemr

गर्मियों में छाछ पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट ठंडा रहता है और शरीर को ठंडक मिलती है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है, एसिडिटी कम होती है और पाचन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं। इसे लंच के बाद लें। इसमें करी पत्ता, जीरा और पुदीना मिलाकर पिएं। गर्मियों में आप दही को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इससे गट हेल्थ दुरुस्त होती है और शरीर को ठंडक मिलती है।

यह भी पढ़ें- Expert Tips: शुगर क्रेविंग से हैं परेशान? ये हेल्दी स्नैक्‍स करेंगे मदद

नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन काफी आम होता है और नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इससे थकान दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। गर्मियों में रोजाना नारियल पानी को डाइट में शामिल करने से शरीर को ठंडक मिलती है। आप इसमें बेसिल सीड्स भी मिला सकती हैं। यह खून की कमी को भी दूर करता है।

पुदीना

mint leaves for skin

पुदीने में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह बॉडी हीट को कम करता है और इससे पाचन भी दुरुस्त होता है। गर्मियो में पाचन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम होती हैं। ऐसे में पुदीने को डाइट का हिस्सा बनाएं। आप इसे चटनी या सलाद में शामिल कर सकती हैं। इसे आप डिटॉक्स वॉटर के तौर पर भी ले सकती हैं। 

नींबू

नींबू विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर डिटॉक्स होता है। गर्मियों में यह लू से बचाने में बहुत मदद करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। नींबू पानी लें या सलाद में इसका इस्तेमाल करें।

खीरा

cucumber for dehyrdration

खीरा पानी से भरपूर होता है। गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और बॉडी हीट को कम करता है। इससे डाइजेशन बेहतर होता है और ब्लोटिंग कम होती है।  

 

  

यह भी पढ़ें- महिलाएं सावधान! कम पानी पीने से पीरियड्स और हार्मोनल हेल्थ पर हो सकता है बुरा असर, जानें कैसे

 

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये Cooling Foods, नेचुरली कम होगी बॉडी हीट