ताजी रोटी या बासी रोटी: सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है?

हम सभी के घरों में रोटी और चावल मेन मील में जरूर शामिल होते हैं। गेहूं के आटे की रोटी हो या मल्टीग्रेन आटे की रोटी, इसके बिना इंडियन थाली पूरी ही नहीं होती है। यूं तो हम सभी घरों में अक्सर गर्मागर्म फूली हुई ताजी रोटी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, कई बार रोटियां बच जाती हैं। कई बार घरों में बची हुई रोटियों से कई तरह की डिशेज भी बनाई जाती हैं। ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या बासी रोटी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है या फिर इसे खाना सेहत के लिए सही है। वहीं, कई लोग बासी रोटी को फायदेमंद बताते हैं। ताजी या बासी रोटी में सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
ताजी या बासी रोटी में से सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद क्या है? ( Are stale rotis healthier than fresh ones)
- एक्सपर्ट का कहना है कि ताजी रोटी के मुकाबले, बासी रोटी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।
- बासी रोटी में गुड बैक्टीरिया ज्यादा होते हैं। जिससे यह गट हेल्थ के लिए फायदेमंद बन जाती है।
- बासी रोटी गट बैक्टीरिया बढ़ाती है और इससे डाइजेशन में सुधार होता है।
- वैसे तो बासी खाना डाइजेशन के लिए, खराब माना जाता है। लेकिन, बासी रोटी, डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छी होती है।
- इस बात का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है कि रोटी ज्यादा बासी न हो। अगर आप 1-2 दिन पुरानी रोटी खाएंगी, तो बेशक इससे सेहत को नुकसान होगा।
- एक्सपर्ट का कहना है कि 10-12 घंटे पहले बनी रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस रोटी में रेजिस्टेंस स्टार्च भी बढ़ जाता है और यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
- खासकर, डायबिटीज में रेजिस्टेंस स्टार्च बहुत फायदेमंद होता है और इससे ब्लड शुगर लेवल स्पाइक नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- रोटी के आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, दोगुने हो जाएंगे फायदे
- बासी रोटी में विटामिन-बी12 की मात्रा भी ज्यादा होती है। जिन लोगों में विटामिन-बी12 कम है, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए।
- एक्सपर्ट का कहना है कि बासी रोटी, वेट लॉस में भी मदद करती है।
- बासी रोटी को कई लोग, दूध, दही या घी के साथ खाते हैं। इसका पोहा या कई अन्य रेसिपीज भी बनती हैं।
यह भी पढ़ें- Best flour for Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे
सेहतमंद रहने के लिए, डाइट में बैलेंस बनाए रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।