Smelly Farts: पेट में बनने वाली गैस, कई बार बहुत तकलीफ दे सकती है। इसकी वजह से न केवल, पेट में मरोड़ और दर्द होता है बल्कि इसके कारण आने वाले स्मैली फार्ट्स, शर्मिंदगी की वजह बनते हैं। उल्टा-सीधा खाने या पाचन तंत्र के कमजोर होने की वजह से कई बार पेट में गैस और स्मैली फार्ट की दिक्कत होने लगती है। आजकल कई कारणों से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें आम हो गई हैं। खान-पान सही न होना, अनियमित जीवनशैली, स्ट्रेस और भी कई वजहों से, डाइजेशन खराब रहने लगता है और इसके कारण, गैस, ब्लोटिंग, अपच और उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। जब खाना ठीक से नहीं पचता है, तो पेट में गैस हो जाती है और इसके कारण, स्मैली फार्ट्स आने लगते हैं। किसी और के सामने गैस पास हो जाना कई बार शर्मिंदगी की वजह बन जाता है। असल में अगर आपको बहुत अधिक फार्ट आ रहे हैं और इनसे काफी बदबू आ रही है, तो यह आपके पाचन के सही न होने का संकेत है। पेट की गैस और स्मैली फार्ट को कम करने में, किचन में रखे दो मसाले मदद कर सकते हैं। सौंफ और अजवाइन, पेट की गैस को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट को कम करने में अजवाइन और सौंफ का पाउडर कर सकता है मदद
- पेट में बनने वाली गैस, अपच और ब्लोटिंग को कम करने में, अजवाइन और सौंफ का पाउडर आपकी मदद कर सकता है।
- अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं। यह पेट में बनने वाली गैस, अपच और ब्लोटिंग को कम कर सकती है।
- अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है, गैस की वजह से मरोड़ हो रही है, तो अजवाइन और सौंफ के पाउडर का सेवन आपकी मदद कर सकता है।
- अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है और इससे कब्ज भी दूर होती है।
- अजवाइन में थाइमोल होता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी को दूर करता है।
- अगर आपके पेट में जलन हो रही है, तो सौंफ और अजवाइन का यह पाउडर आपकी मदद कर सकता है।
- सौंफ, हाजमे के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। सौंफ खाने से, डाइजेशन दुरुस्त होता है और पेट की गैस तुरंत बाहर निकलती है। सौंफ से डाइजेस्टिव एंजाइम का सीक्रेशन बढ़ता है और खाना आसानी से पचता है।
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और फाइबर से भरपूर सौंफ, अपच को दूर कर सकती है।
कैसे करें अजवाइन और सौंफ का सेवन?
- अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में लें।
- इसे हल्का सा भून लें।
- अब इसे पीस लें।
- इसमें काला नमक मिलाएं।
- अब 1 टीस्पून इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें।
यह भी पढ़ें- गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाए पेट, तो इस घरेलू नुस्खे की लें मदद
पेट की गैस और बदबूदार फार्ट्स को दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों