herzindagi
Can we drink pahadi karela juice daily

डायबिटीज में जरूर खाएं यह पहाड़ी सब्जी, मिलेगा फायदा

करेला की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी राम करेला की सब्जी खाई है। इससे डायबिटीज में काफी फायदा होता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 13:04 IST

भारत में कई तरह की सब्जियां पाई जाती है, जिससे सेहत को खूब फायदे मिलते हैं, उनमें से एक है राम करेला, जी हां...यह नॉर्मल करेले से अलग होता है, और स्वाद में मीठा  होता है। यह एक तरह की पहाड़ी सब्जी है,इसे इसके पौष्टिक गुण सेहत के लिए खास बनाते हैं। यूं तो इसके कई लाभ है लेकिन आज हम इस आर्टिकल में इससे डायबिटीज कंट्रोल करने के फायदे के बारे में बात करेंगे। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Rakshita Mehra Clinical Nutritionist,Cloudnine Group of Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

डायबिटीज में राम करेला के फायदे

Does ram karela reduce sugar

  • राम करेला में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन का उपयोग अधिक प्रभावी तरीके से होता है,जिससे ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड होता है जो ग्लूकोज के अपशोषण को कम कर सकते हैं,जिससे रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडकल्स के काऱण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से शरीर को बचाते हैं। बता दें की ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने से कोशिकाओं को नुसान पहुंचता है। एंटीऑक्सीडेंट इस नुकसान को कम करते हैं और सेल्स को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
  • डायबिटीज में शरीर में इंफ्लेमेशन होता है रहता है, ऐसे में इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं और सूजन से संबंधित समस्याओं को नियंत्रित करते हैं। हालांकि सिर्फ राम करेला खाने से डायबिटीज नहीं कंट्रोल होता है, इसके लिए आपको सही लाइफस्टाइल को भी अपनाना होगा।

यह भी पढ़ें-गर्म पानी के साथ शहद किन लोगों को नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

कैसे करें सेवन?

pahadi ram karela

  • सब्जी के रूप में खाएं।
  • सूप में मिलाएं।
  • सलाद में मिलाएं।
  • रायता में मिलाएं।
  • अचार के रूम में भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए नाश्ते में खाएं यह टेस्टी रेसिपी

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

यह विडियो भी देखें

Image Credit-Jagran

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।