herzindagi
how to reduce belly fat quickly

पेट की चर्बी कम करने के काम आएगा यह 1 असरदार हैक

पेट की जिद्दी चर्बी ने अगर आपको भी परेशान किया हुआ है, तो नाश्ते से जुड़े इस आसान हैक को अपनाकर आप बेली फैट को आसानी से कम कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-08, 12:17 IST

पेट की जिद्दी चर्बी काफी महिलाओं की परेशानी की वजह है। इससे न केवल लुक खराब होता है, बल्कि, इसका असर सेहत पर भी होता है। बेली फैट कई कारणों से बढ़ सकता है। लेकिन, जब इसे कम करने की बात आती है, तो यह इतना आसान नहीं है। पेट और कमर की चर्बी को कम करना सबसे मुश्किल होता है। कई बार महिलाओं को ऐसा लगता है कि खाना छोड़ने से पेट की चर्बी जल्दी कम हो जाएगी। लेकिन, असल में ऐसा नहीं होता है। खाना-पीना छोड़ने से वजन कम नहीं होता है। खासकर, अगर आप वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट छोड़ रही हैं, तो यह पूरी तरह से गलत है। बेली फैट कम करने के लिए आपको नाश्ता बिल्कुल नहीं छोड़ना है, बल्कि इससे जुड़े एक आसान से हैक को अपनाना है। इससे पेट की चर्बी कम हो सकती है। हालांकि, इसके साथ आपको दिनभर भी हेल्दी डाइट लेने पर फोकस करना चाहिए। नाश्ते से जुड़ा कौन-सा आसान हैक बेली फैट कम करने में मदद कर सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बेली फैट कम करने के लिए अपनाएं यह आसान हैक ( What is the breakfast trick to reduce belly fat)

Belly Fat in  plus women

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि वजन कम करने या बेली फैट को कम करने के लिए नाश्ता छोड़ना बिल्कुल सही नहीं है। 
  • हेल्दी रहने और शरीर को ताकत देने के लिए नाश्ता जरूर करना चाहिए।
  • रात के डिनर और सुबह के नाश्ते में 12 से 14 घंटों का गैप रखें। इससे आपको बेली फैट कम करने में मदद मिलेगी।
  • इसके लिए डिनर तकरीबन 7 बजे तक कर लें और फिर सुबह 7-8 बजे के लिए बीच में नाश्ता लें।
  • नाश्ते से पहले आपको एक खास ड्रिंक पीना है। इससे भी बेली फैट कम होने में मदद मिलेगी।
  • मेथी और सौंफ के बीजों से बने ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न होता है।breakfast options for weight loss
  • बेली फैट कम करने के लिए प्रोटीन से भरपूर नाश्ता लें।
  • कार्ब्स से भरपूर नाश्ता लेने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। इससे इंसुलिन रिलीज होती है और फैट जमा होने लगता है।
  • वहीं, प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, पेट भरा हुआ लगता है और शरीर फैट बर्निंग मोड में रहता है।
  • प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करने से आप ज्यादा खाने से भी बचते हैं और धीरे-धीरे वजन कंट्रोल में आने लगता है। 

 

 

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

यह विडियो भी देखें

 

बेली फैट को कम करने में यह आसान हैक आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह भी पढ़ें- पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए रोज 10 मिनट करें यह योगासन

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।