अगर आप अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोच रही हैं, अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो इसके लिए, आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। शरीर में कई न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर, महिलाओं के लिए कंसीव करना मुश्किल हो जाता है। कंसीव करने के लिए, महिलाओं को डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए अच्छी हों और जिनसे शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बना रहे। आज के समय में कई कारणों से महिलाएं देर से मां बन रही हैं, ऐसे में ओवरी में ओव्यूलेशन प्रोसेस और एग्स की क्वालिटी का सही होना जरूरी है। यहां हम आपको फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद करने वाली कुछ हेल्दी चीजों को शामिल करके बने एक खास डाइट प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
फर्टिलिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है यह डाइट प्लान (What foods should I eat to increase my fertility)
- सुबह सबसे पहले खाली पेट आंवला और ऐलोवेरा का जूस पिएं। इसके साथ भीगे हुए, 2 अखरोट, 5 बादाम और 3 प्रून्स खाएं।
- अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फर्टिलिटी को सुधारते हैं।
- आंवला में विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन सहित कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
- ऐलोवेरा जूस, ओव्युलेशन को सपोर्ट करता है।
- नाश्ते में आपको बेसना का चीला खाना है। इसमें घिसकर लौकी डालें। साथ ही, धनिये और पुदीने की चटनी खाएं।
- बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। लौकी फाइबर से भरपूर होती है।
- धनिया और पुदीना दोनों ही बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
- लंच में ज्वार मिलेट की खिचड़ी और पनीर की सब्जी खाएं। मिलेट्स शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स देते हैं।
- पनीर में कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स और विटामिन-डी होता है जो ओव्यूलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- शाम को आपको भुने हुए मखाने खाने हैं और इसके साथ, चेस्टबेरी टी लें।
- यह चाय, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स को बैलेंस करती है और इससे ओव्युलेशन प्रोसेस भी आसान होता है।
- मखाने में प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं, जो महिलाओं की फर्टाइल हेल्थ में सुधार करते हैं।
- डिनर में आपको बेसन चीला और कुछ बीन्स व हरी सब्जियां लेनी हैं।
- हरी सब्जियों में फोलिक एसिड और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं।
- रात को आपको मुनक्के का पानी पीना है। 3-4 मुनक्कों को भिगोकर इसका पानी पिएं।
- मुनक्के में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम,पोटैशियम विटामिन-बी और विटामिन-सी होता है। यह फर्टिलिटी में सुधार करता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक
फर्टिलिटी बूस्ट करने में एक्सपर्ट का बताया डाइट प्लान मदद कर सकता है। हालांकि, किसी भी डाइट प्लान को शुरू करने से पहले, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी को बूस्ट करते हैं ये सुपरफूड्स, आहार में जरूर करें शामिल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों