Mon Sep 14, 2026 | Updated 05:30 PM IST

रात को बिस्‍तर पर लेटते ही आएगी गहरी नींद, बस सोने से पहले करें ये 1 काम

नींद नहीं आती या रातभर करवटें बदलती हैं? सौंफ, बादाम, खसखस और केसर से बने नेचुरल स्लीप टॉनिक के बारे में जानिए, जो दिमाग को शांत कर गहरी और सुकूनभरी नींद दिलाने में मदद करता है। साथ ही बनाने और सेवन का सही तरीका भी जानें।
Updated:- 2026-04-08, 12:00 IST
natural tonic for good sleep by nutritionist

अगर आप भी रातभर करवटें बदलती रहती हैं, नींद जल्दी नहीं आती या सुबह उठकर थकान महसूस होती है, तो अब महंगी दवाइयों की जरूरत नहीं। यह एक आसान नेचुरल स्लीप टॉनिक आपकी नींद को गहरा और सुकूनभरा बना सकता है। शायद आपको यकीन नहीं आ रहा होगा, लेकिन यह बिल्‍कुल सच है और इस टॉनिंग को मैंने भी आजमाया है। यह टॉनिक शरीर को अंदर से शांत करता है, दिमाग को रिलैक्स करता है और कुछ ही दिनों में आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर बना सकता है। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

नेचुरल स्‍लीप टॉनिक की सामग्री

  • सौंफ- 2 चम्मच
  • बादाम - 4
  • खसखस - 1 चम्मच
  • मिश्री- 1/2 चम्मच
  • इलायची- 1
  • काली मिर्च- 1 चुटकी
  • जायफल- 1 चुटकी
  • काली किशमिश- 4
  • केसर- 3 धागे

natural sleep tonic

नेचुरल स्‍लीप टॉनिक कैसे बनाएं?

  • सभी चीजों को एक साथ ग्राइंडर में डालें।
  • अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बनाएं।
  • इसे एक साफ और एयरटाइट जार में भरकर रखें।
  • यह पेस्‍ट को 2-3 हफ्ते तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

नेचुरल स्‍लीप टॉनिक कैसे लें?

  • रात को सोने से पहले 1/2 चम्मच पाउडर को एक कप गुनगुने दूध (A2 या बादाम दूध) में मिलाएं।
  • अच्छे से घोलकर धीरे-धीरे पिएं।
  • चाहें तो 1 बूंद घी भी मिला सकती हैं, इससे शरीर को और रिलैक्सेशन मिलेगा।

स्‍लीप टॉनिक इतना असरदार क्‍यों है?

  • दिमाग को शांत करके नींद जल्दी लाता है।
  • स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करता है।
  • शरीर को अंदर से रिलैक्स करता है।
  • नींद की क्वालिटी सुधारता है।
  • सुबह उठने पर फ्रेश और हल्का महसूस होता है।

नींद के लिए इन चीजों के जबरदस्त फायदे

अगर आप गहरी और सुकूनभरी नींद पाना चाहती हैं, तो ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। ये शरीर और दिमाग दोनों को शांत करके नींद को बेहतर बनाती हैं।

सौंफ

पाचन को सुधारती है, जिससे रात को भारीपन नहीं होता है। शरीर को ठंडक देती है और मन को शांत करती है। साथ ही गैस और एसिडिटी कम करके अच्छी नींद लाने में मदद करती है।

बादाम

यह मैग्नीशियम से भरपूर है, जो मसल्स को रिलैक्स करता है, दिमाग को शांत करके स्ट्रेस कम करता है और नींद की क्वालिटी सुधारता है।

khas khas for better sleep

खसखस

नेचुरल स्लीप इंड्यूसर की तरह काम करता है, दिमाग को रिलैक्स करके गहरी नींद लाती है और थकान और बेचैनी को कम करता है।

मिश्री

शरीर को तुरंत एनर्जी देती है, दिमाग को शांत करके मूड को बैलेंस करती है और नींद के दौरान शरीर को आराम देती है।

केसर

मूड को बेहतर बनाता है और स्ट्रेस कम करता है, एंग्जायटी घटाकर नींद लाता है और दिमाग को शांत और पॉजिटिव बनाता है।

इलायची

पाचन को बेहतर बनाती है, शरीर को रिलैक्स करके नींद बढ़ाती है और सांस और मन को फ्रेश रखती है

काली किशमिश

आयरन और नेचुरल शुगर से भरपूर होती है, शरीर की थकान दूर करके रिलैक्स महसूस कराती है और रात में एनर्जी बैलेंस बनाए रखती है।

अगर आप इसे रोजाना सोने से पहले लेंगी, तो कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा। रात को जल्दी नींद आएगी, बार-बार नींद खुलने की समस्या कम होगी और आप सुबह उठकर ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगी। इसके साथ ही आपको एक बात का ध्‍यान रखना होगा कि सोने से 30 मिनट पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बना लें, ताकि इस टॉनिक का असर और भी तेजी से दिखे।

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।