गर्मियों में तेजी से कम करना है वजन, इन लो-शुगर फ्रूट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

वेट लॉस जर्नी को आजकल काफी कॉम्पलेक्स और फैंसी बना दिया गया है। लेकिन, असल में वजन कम करने के लिए महंगे डाइटिंग, फास्टिंग या इन सब तरीकों की जरूरत नहीं है। आप हेल्दी खाना खाकर, मौसमी फल और सब्जियों को डाइट में शामिल कर, खाने-पीने का समय सही रखकर और एक नियमित जीवनशैली को फॉलो कर, आसानी से वजन कम कर सकती हैं। सर्दियों की तुलना में गर्मियों में वजन कम करना आसान होता है। इस मौसम में कई ऐसे फल भी बाजार में मिलते हैं, जो कैलोरी और शुगर में बहुत कम होता है और वेट लॉस के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। ये फल असल में फैट कटर की तरह काम करते हैं। इन फलों को डाइट में शामिल कर आप इन गर्मियों में आसानी से वेट लॉस कर पाएंगी। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
तरबूज
वजन कम करने के लिए आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें। तरबूज, मोटापे को कम करने में कारगर है। इसमें कैलोरी और शुगर काफी कम होती है व पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। पानी से भरपूर इस फल में फाइबर भी बहुत अधिक होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है और वजन आसानी से कम होता है।
संतरा
विटामिन-सी से भरपूर संतरा भी गर्मियों में वेट लॉस के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इससे वजन कम होता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। संतरे में कैलोरीज और शुगर काफी कम होती है।
कीवी
कीवी में शुगर बहुत कम होती है और इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही, दिल और पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
खीरा
गर्मियों में बाजार में खीरा और ककड़ी भी आपको आसानी से मिल जाएगा। यह भी पानी से भरपूर होता है, इससे डाइजेशन सुधरता है और वजन आसानी से कम होता है। खीरा खाने से डिहाइड्रेशन भी नहीं होता है। अगर आप खीरा खाने से कुछ देर पहले खाएंगी, तो इससे ओवरईटिंग से भी बचाव होगा।
यह भी पढ़ें- Fruit For Weight Loss: वजन कम करने के लिए रोज खाएं यह फल, छूमंतर होगा मोटापा
यह भी पढ़ें- रोज खाली पेट पिएं इन दो पत्तियों का पानी, तेजी से कम होगा वजन
गर्मियों में इन फलों का डाइट का हिस्सा बनाकर आप आसानी से वजन कम कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।