वजन कम करने के लिए फिजिकली एक्टिव होने के साथ, सही खान-पान भी जरूरी है। अगर आपका वजन बढ़ने लगा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वेट लॉस करने के लिए अक्सर लोग एक्सरसाइज पर जोर देते हैं और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन, अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो लाख कोशिशों के बाद भी आपका वजन कंट्रोल नहीं हो पाएगा। वजन कम करने के लिए, डाइजेशन का सही होना भी बहुत जरूरी है। साथ ही, खाने-पीने का सही समय और पोर्शन कंट्रोल पर भी ध्यान देना चाहिए। डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करके, वजन कम करने में मदद मिल सकती है। वेट लॉस के लिए, डिनर में आप एक्सपर्ट के बताए इस सूप को शामिल करें। यह प्रोटीन से भरपूर है और इसमें कार्ब कम होता है। इसे रोजाना डिनर में पीने से वजन कम हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। वह डाइटिशियन और योगा कोच हैं।
वजन कम करने के लिए डिनर में पिएं यह सूप
- वजन कम करने के लिए डिनर को हल्का रखना चाहिए और सोने से पहले 3 घंटे पहले आप डिनर कर लें। अगर पॉसिबल हो, तो डिनर 7 बजे के आस-पास करें।
- मूंग दाल का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इस दाल में प्रोटीन अधिक होता है और यह शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी देती है।
- मूंग दाल में पेक्टिन नामक फाइबर होता है। यह गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है और बाउल मूवमेंट को सुधारता है।
- इसमें कैलोरीज बहुत कम होती है और इसलिए यह वेट लॉस के लिए फायदेमंद है। इस सूप में 65kcal होती हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
- ओट्स भी वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इससे ब्लड शुगर लेवल मैनेज रहता है। इस सूप में काफी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। यह डाइजेशन के लिए और पेट साफ करने के लिए काफी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें-पेट,कमर और जांघों के इर्द-गिर्द बढ़ रही है चर्बी? रोज पिएं यह सूप, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
वेट लॉस के लिए घर पर बनाएं यह सूप
सामग्री
- मूंग दाल भीगी हुई- आधा कप
- ओट्स भीगे हुए- आधा कप
- अदरक- आधा इंच
- लहसुन- 3 कली
- प्याज- आधा
- हरी मिर्च- 1
- सब्जियां(मशरुम,मटर, पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च) - 1 कप
- पानी- 4 गिलास
विधि
- कढ़ाई में हल्का सा घी डालें।
- अब इसमें अदरक, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और सभी सब्जियां डालकर हल्के से भूनें।
- मिक्सर में ओट्स और मूंग दाल को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- अब इस पेस्ट को सब्जियों वाले पैन में डालें।
- इसमें लगभग 4 गिलास पानी में डालें और इसे मीडियम फ्लेम पर उबालें।
- इसे लगभग 10 मिनट तक उबालें।
- अब इसमें लेमन जेस्ट मिलाएं।
- आपका हेल्दी सूप तैयार है।
- इसे डिनर में पिएं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्स
वजन घटाने के लिए डिनर में यह हेल्दी सूप पिएं। इससे वजन भी कम होगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों