अक्सर फल खाना स्किप कर देती हैं आप, जानिए शरीर के लिए कितने जरूरी होते हैं मौसमी फल

अधिकतर लोग अपनी डाइट में फलों को बहुत अधिक महत्व नहीं देते हैं। जबकि मौसमी फल खाना सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना गया है। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2025-07-19, 07:30 IST
seasonal fruits digestion

यह तो हम सभी जानते हैं कि फल खाना शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन अधिकतर लोग या तो फल खाने से बचते हैं या फिर किसी भी मौसम में कोई भी फल खाने लग जाते हैं, क्योंकि वही फल उन्हें बहुत अधिक पसंद होता है। हो सकता है कि आप भी अब तक ऐसा ही करती आई हों। आज के समय में आपको अधिकतर फल हर मौसम में मिल जाते हैं, लेकिन मौसमी फल खाने की बात ही कुछ और होती है। आपने कभी नोटिस किया है कि आम गर्मियों में खाने में जितना लाजवाब लगता है, उतना मजा शायद बाहर से लाकर किसी और मौसम में खाने में ना आए। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि प्रकृति का अपना एक नियम होता है और अगर हम सभी उसी के अनुसार चलें तो इससे सेहत को लगभग दस गुना ज्यादा फायदा मिल सकता है।

आप जरा गौर कीजिए कि जब गर्मी में शरीर पानी की कमी से जूझता है, तो उस वक्त प्रकृति से तरबूज, ख़रबूजा और मिलती है। इसी तरह, जब सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर पड़ती है, और तभी अमरूद और संतरे जैसे फलों को खाने से बहुत अधिक फायदा मिलता है। इसका सीधा सा अर्थ है कि कुदरत को अच्छी तरह पता है कि हमारे शरीर को कब क्या चाहिए। मौसमी फलों को खाना इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इन्हें किसी केमिकल या आर्टिफिशियल तरीके से नहीं उगाया जाता। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि मौसमी फलों को खाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है-

पोषक तत्वों से होते हैं भरपूर

मौसमी फलों को खाने का फायदा यह होता है कि इन्हें पकाने के लिए किसी तरह के केमिकल या आर्टिफिशियल राइपनर की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसकी वजह से इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स ज़्यादा होते हैं। इस लिहाज से यह सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन (2020) की रिपोर्ट में पाया गया कि लोकल और मौसमी फल खाने से शरीर में 40 प्रतिशत तक ज़्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफिनॉल्स जाते हैं।

seasonal fruits health benefits

मौसम के अनुसार शरीर की जरूरतों को करें पूरा

हर मौसम में हमारे शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। मसलन, गर्मी के मौसम में हीट बढ़ जाती है तो पेट को ठंडक और शरीर को अतिरिक्त पानी चाहिए होता है। वहीं, सर्दियों मे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और ऐसे में बार-बार सर्दी-जुकाम की शिकायत होती है। ऐसे में जब आप मौसमी फल खाती हैं तो इससे आपको इन समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है। मौसमी फल हमारे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। गर्मी में तरबूज, खरबूजा और लीची ठंडक और हाइड्रेशन देता है, जबकि सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर संतरा सर्दी-ज़ुकाम से बचाव करता है।

ये भी पढ़ें: कमजोरी, चक्कर और थकान से रहती हैं परेशान? इस मौसमी फल से मिल सकता है फायदा

पेट के लिए माने जाते हैं बेहतर

मौसमी फल मौसम व शरीर की जरूरतों के अनुसार होते हैं, इसलिए इन्हें पचाना काफी आसान होता है। ऐसे में इनके सेवन से डाइजेशन पर भी अच्छा असर पड़ता है। वहीं, अगर आप गैर-मौसमी फल खाते हैं तो इससे आपको हैवीनेस या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मसलन, मानसून के दिनों में पपीता पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ गैस व अपच को रोकता है। इसी तरह, गर्मी के मौसम में तरबूज डाइजेशन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पेट को ठंडक भी पहुंचाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ फ़ूड साइंसेज एंड न्यूट्रिशन (2016) की स्टडी बताती है कि मौसमी फल आंतों के बैक्टीरिया से बेहतर मेल खाते हैं, जिससे पाचन सुधरता है और सूजन घटती है।

ये भी पढ़ें: एसिडिटी की समस्या से मिलेगी राहत, डाइट में करें ये 5 बदलाव

nutritional benefits of seasonal fruits

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।