जिमीकंद जिसे हम सूरन या ओल के नाम से भी जानते हैं, यह एक बेहद लोकप्रिय सब्जी है, जिसे आम दिनों में तो बनाया ही जाता है लेकिन दिवाली पर इसे खास करके पकाया जाता है। दिवाली के दिन सब्जी को बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है और उनसे आगे की जिंदगी हमेशा हंसने फूलने की प्रार्थना की जाती है। ये तो हो गई श्रद्धा की बात, लेकिन क्या आपको मालूम है कि जिमीकंद का सेवन करने से आपकी कितनी स्वास्थ्य समस्याएं हल हो सकती है। जी हैं...आपने बिल्कुल सही पढ़ा। हमने एक्सपर्ट से इसको लेकर बातचीत की है। आइए जानते हैं इस बारे में Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist , Cloudnine Group of Hospital, Noida
जिमीकंद के फायदे
- जिमीकंद फाइबर का बढ़िया स्रोत है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार है। यह कब्ज को दूर करने में सहायक होता है और पेट की समस्याओं जैसे गैस और अपच से राहत दिलाता है।
- जिमीकंद फाइबर से भरपूर है और कैलोरी में भी कम है। इसके अलावा यह पोषक तत्वों से समृद्ध है जो इसे वजन घटाने के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। इसे भोजन में शामिल करने से भूख कम लगती है और पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।
- यह सब्जी मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। इसका ग्लिसमिक इंडेक्स काम होता है जिससे यह धीरे-धीरे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ाता है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है और अचानक से ब्लड शुगर लेवल में वृद्धि नहीं होती।
- जिमीकंद में नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को काम करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-थायराइड की वजह से गिर रहे हैं बाल? पानी में मिलाकर पिएं इन 7 बीजों का पाउडर
- इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
- जिमीकंद में पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित रखते हैं। यह हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। इससे त्वचा और बालों को भी फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड्स में दर्द के मारे पेट पकड़ने की आ जाती है नौबत, इस मसाले की चाय देगी राहत
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों