Period Pain Relief: पीरियड के दिनों में कई महिलाओं को बहुत अधिक दर्द होता है। इसकी वजह से महिलाओं के डेली रूटीन पर भी असर होता है। ज्यादातर महिलाएं इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देती हैं और इससे डील करने के लिए, ओवर-द-काउंटर मेडिसिन लेती हैं। लेकिन, यह सेहत के लिए सही नहीं है और लंबे समय तक इस तरह की पेन किलर्स का इस्तेमाल आपको मुश्किल में डाल सकता है। पीरियड में बहुत अधिक दर्द होना सही नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस के अलावा भी कई कारणों से पीरियड पेन हो सकता है।
इसे कम करने, पीरियड हेल्थ को सुधारने और शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको नानी मां के बताए एक खास लड्डू के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
पीरियड के दर्द को कम करने में मदद करेगा जीरा और गुड़ का यह लड्डू
- जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पीरियड के दिनों मे होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करता है।
- इसमें मौजूद एंजाइम्स पीरियड पेन से निजात दिलवाने में कारगर हैं। जीरा मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। इन दिनों में कई महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग और कब्ज हो जाती है। जीरा इसे दूर करने में मदद करता है।
- जीरा यूट्रस कंट्रैक्शन में मदद करता है और इससे जमे हुए खून को बाहर निकलने में मदद मिलती है।
- गुड़ में आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। इसस पीरियड के दिनों में कमजोरी नहीं होती है और शरीर में ताकत बनी रहती है।
- गुड़ में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। इससे पीरियड पेन कम होता है।
- इसमें मौजूद ग्लूकोज, पीरियड के दिनों में होने वाली थकान और कमजोरी को भी कम करता है।
- इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये डाइजेशन को सुधारता है और गर्भाशय की ऐंठन को कम करता है।
यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण हैं मम्मी के बताए ये 2 मसाले
पीरियड पेन को कम करने के लिए खाएं यह खास लड्डू
सामग्री
- जीरा- 4 बड़े चम्मच
- गुड़- 2 बड़े चम्मच
- सूखे मेवे- आधा कप
- घी- 2 बड़े चम्मच
विधि
- सूखे मेवे और जीरे को अच्छे से घी में भून लें।
- इसके बाद इसे पीस लें।
- अब एक बर्तन में गुड़ को पिघलाएं।
- इस मिक्चर को गुड़ में मिलाएं।
- अब इसके लड्डू बना लें।
- इसे पीरियड आने से लगभग 3 दिन पहले खाना शुरू करें।
- यह लड्डू दिन में 1 बार खाएं।
- इससे पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत मिलेगी।
पीरियड के दर्द में यह घरेलू नुस्खा राहत पहुंचा सकता है। अगर आपको इन दिनों में बहुत अधिक दर्द होता है, तो इसका कारण जानने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों