क्या आप भी खाती हैं फ्रोजन सब्जियां, सेहत को फायदा होता है या नुकसान? एक्सपर्ट्स से जानें

फ्रोजन सब्जी खाना सेहत के लिए कितना अच्छा है क्या इसे खाया जा सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
Updated:- 2026-10-13, 16:03 IST
Frozen Vegetables

आजकल लोग इस सवाल को लेकर काफी परेशान हैं कि क्या फ्रोजन फूड खाना अच्छा होता है। वैसे तो इन दिनों हर घर में फ्रोजन मटर, कॉर्न और मिक्स वेज देखने को मिल जाती हैं, लेकिन क्या ये हमारी सेहत के लिए अच्छी है? श्वेता शाह न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, इसका जवाब है हां, जरूरत पड़ने पर फ्रोजन सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या फ्रोजन सब्जी खा सकते हैं?

आजकल लोगों के पास टाइम ही नहीं है। आप देखते ही होंगे कि लोग रात का बचा हुआ खाना अगले दिन लंच में खा लेते हैं। ऐसे में रोज-रोज बाजार से जाकर ताजी सब्जी लाना सबके लिए मुमकिन नहीं है। तो कहीं न कहीं प्रैक्टिकल होना पड़ता है, ऐसी सोच रखनी पड़ती है।

अगर आप फ्रोजन सब्जी नहीं रखोगे, तो कई बार आलस के चक्कर में आपके घर के लोग सब्जी खाएंगे ही नहीं, क्योंकि घर में है ही नहीं या लेने जाना पड़ेगा। इसलिए सब्जी न खाने से तो अच्छा है कि फ्रोजन वाली ही खा ली जाए।

Frozen vegetables

एक्सपर्ट ने क्या बताया?

एक्सपर्ट का कहना है कि फ्रोजन होने पर सब्जियों में से विटामिन सी कम हो सकता है, लेकिन बाकी जरूरी पोषक तत्व उनमें बने रहते हैं। अगर आपका बिजी शेड्यूल आपको ताजी सब्जी खाने से रोक रहा है, तो सब्जी को पूरी तरह छोड़ने से बेहतर है कि आप फ्रोजन सब्जी का इस्तेमाल कर लें।

फ्रोजन सब्जी के पोषक तत्व

फ्रोजन सब्जियों के पोषक तत्व ताजी सब्जी जितने ही होते हैं। बस विटामिन थोड़ा कम हो जाता है। आइए जानते हैं।

  • कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट
  • विटामिन सी  
  • आयरन
  • कैल्शियम

Frozen sabji tips

ताजी सब्जी के फायदे

ताजी सब्जी खाने से क्या फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं।

  • ताजी सब्जी खाने के काफी फायदे होते हैं। इससे आपको पूरा पोषण मिलता है।
  • इन्हें आप तुरंत काटकर खाते हैं, तो ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं।
  • ताजी सब्जी का स्वाद भी अच्छा लगता है।  

ताजी सब्जी और बासी सब्जी में क्या फर्क होता है?

ताजी सब्जी और बासी सब्जी में पोषण, स्वाद और पाचन का अंतर होता है। ताजी सब्जी काटने के तुरंत बाद बनाने पर उसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्रेश खुशबू पूरी रहती है। बासी सब्जी में विटामिन C आधा तक कम हो जाता है, रंग डार्क हो जाता है, तेल ऊपर आ जाता है और हल्की खटास आने लगती है, फ्रिज में रखने पर भी उसमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं जिससे गैस और एसिडिटी हो सकती है, इसलिए रोज ताजी सब्जी खाना।

यह भी पढ़ें- बेल पर पत्ते तो हैं पर तोरई नहीं? जड़ के पास डालें सिर्फ यह 1 चीज, हफ्ते भर में खा सकेंगी ताजी सब्जी

यह भी पढ़ें- बेल पर पत्ते तो हैं पर तोरई नहीं? जड़ के पास डालें सिर्फ यह 1 चीज, हफ्ते भर में खा सकेंगी ताजी सब्जी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
फ्रोजन सब्जी को कितने दिन तक स्टोर कर सकते हैं?
सील पैक फ्रोजन सब्जी को डीप फ्रीजर में 8 से 10 महीने तक रख सकते हैं, लेकिन पैकेट खोलने के बाद 3-4 दिन में इस्तेमाल कर लें।
क्या फ्रोजन सब्जी को धोना जरूरी है?
नहीं, ज्यादातर फ्रोजन सब्जियां ब्लांच करके पैक होती हैं, इन्हें सीधे पका सकते हैं, धोने से टेस्ट पानी जैसा हो जाता है।
डायबिटीज में फ्रोजन मटर या कॉर्न खा सकते हैं?
हां, लिमिट में खा सकते हैं, पर कॉर्न में स्टार्च ज्यादा होता है इसलिए मटर ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।