herzindagi
image

सर्दियों में मिलने वाले इस आटे से बनाएं आयरन रिच रोटी, खून की कमी हो सकती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर, स्किन का पीला पड़ना, चक्कर आना, कमजोरी और थकान महसूस होना जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसकी वजह से शरीर के फंक्शन्स पर बुरा असर होता है और सेहत खराब हो सकती है। सर्दियों में मिलने वाला यह खास आटा, आयरन से भरपूर होता है और इससे बनी रोटी शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-12-20, 18:52 IST

सर्दियां आते ही खान-पान में बदलाव शुरू हो जाता है। सूखे मेवे, गर्म दूध और गर्म तासीर वाली चीजों समेत काफी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है। सर्दियों में मिलने वाली कई चीजें स्वाद के साथ, सेहत के लिए भी सही होती हैं। खासकर, सर्दियों में मक्का और बाजरा जैसे आटे से रोटी बनाई जाती हैं और इन्हें काफी पसंद भी किया जाता है। ये दोनों ही आटे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बात अगर बाजरे की आटे की करें, तो यह शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकता है। इसके साथ अगर आप इसमें एक मौसमी साग को भी डाल दें, तो इससे शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। शरीर में खून की कमी होने पर, स्किन का पीला पड़ना, चक्कर आना, कमजोरी और थकान महसूस होना जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसे दूर करने के लिए, डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। बाजरे के आटे की रोटी किस तरह वजन कम करने में मदद कर सकती है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

शरीर में खून की कमी दूर कर सकती है बाजरे और मेथी की रोटी

bajra roti for anemia

  • बाजरे में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। सर्दियों में बाजरे के आटे की रोटी खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर इस रोटी का सेवन करें।
  • मेथी आयरन से भरपूर होती है। यह हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में भी मदद कर सकती है।
  • यह रोटी डाइजेशन को बेहतर बनाती है और इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।
  • मेथी और बाजरे के आटे की रोटी, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज कर सकती है।
  • बाजरे की रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है। अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहती हैं, तो भी बाजरे और मेथी की रोटी को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
  • बाजरे की तासीर गर्म होती है। यह शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और मौसमी इंफेक्शन्स से भी बचाता है।

यह भी पढ़ें- Iron Deficiency Anemia: खून की कमी को दूर करने के लिए रोज भिगोकर खाएं यह बीज

कैसे तैयार करें बाजरे और मेथी की रोटी?

 bajra roti for iron deficiency

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा लें।
  • अगर आप एक कटोरी आटा ले रही हैं, तो इसमें चौथाई कटोरी कटे हुए मेथी के पत्ते डालें।
  • धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए इस आटे को गूंथें।
  • अब इसका एक हल्का मुलायम आटा तैयार करें।
  • बाजरे का आटा चिपचिपा हो सकता है।
  • बाजरे की रोटी बनाने में आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।
  • अब इस रोटी को बेलकर इसे सेक लें।
  • इसे ज्यादा पतला न बेलें।
  • इसे घी और गुड़ के साथ खाकर, आप इसे और अधिक पौष्टिक बना सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- दादी मां की बताई इन 3 चीजों को रोज खाएं, खून की कमी होगी दूर

 

बाजरे और मेथी से बनने वाली यह रोटी, शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।