Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:02 AM IST

गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए अपने साथ रखें ये Instant Summer Drinks

गर्मी शुरू होते ही डिहाइड्रेशन की दिक्कत बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के ड्रिंक्स पीना शुरू कर देते हैं। अक्सर सड़क किनारे लगे ठेले या दुकान से ड्रिंक्स लेकर पी लेते हैं, जो कई बार पाचन संबंधित समस्या को बढ़ा देता है। इस समस्या को देखते हुए आहार एवं पोषण विशेषज्ञ कुछ ऐसे खास इंस्टेंट ड्रिंक्स बताएं हैं, जिन्हें आप बाहर जाते वक्त अपने साथ बैग में लेकर जा सकती हैं और जब प्यास लगे तो उसे बनाकर पी सकती हैं।
Updated:- 2026-04-30, 16:39 IST
Summer hydration drinks

गर्मी की तपती धूप से बचाव के लिए और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करने के लिए अक्सर लोग सड़क किनारे खड़े लोगों के ठेलों से गन्ने का रस, नींबू-पुदीना का पानी, सत्तु आदि धड़ल्ले से पी लेते हैं, लेकिन कई बार बाहर मिलने वाले पेय पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचा देते हैं। दरअसल, इन ड्रिंक्स में जो पानी मिलाया जाता है वह हाइजीन नहीं होता। इसलिए एक्सपर्ट्स ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें आप बाहर अपने साथ बैग में लेकर जा सकती हैं और जब प्यास लगी तो उसे मिलाकर पी भी सकती हैं।

नींबू पानी

nimbu-and-kheera-water-1760243522370

अगर आप पूरे दिन खुद को हाइड्रेड रखना चाहती हैं, तो नींबू पानी एक बेहतरीन विकल्प है। घर से निकलने से पहले आप नींबू, चीनी या नमक को कैरी कर सकती हैं। आपको जहां मन करें वहां रुककर बोतल में इन चीजों को मिलाकर शरबत बना सकती हैं। इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी और हाइड्रेशन भी बना रहेगा। दरअसल, नींबू पानी एक ऐसा इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जो शरीर से पसीना निकालने का काम करता है और शरीर को काफी लाभ पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान

जलजीरा पानी

jaljeera pani

जलजीरा पानी के लिए आपको केवल पानी की बोतल और जलजीरा के पैकेट ही साथ में लेकर चलना होगा। जब भी आपको प्यास लगे इंस्टेंट इसे पानी में घोलकर पी सकती हैं। इसे पहले से बनाकर ले जाने की या फिर रास्ते से खरीदकर पीने की जरूरत नहीं पड़ती। है।

खीरा-पुदीना-अदरक पानी

Detox water

खीरा- पुदीना-अदरक का पानी गर्मी में डिटाक्स ड्रिंक का काम करता है। यह न केवल पानी की कमी पूरी करता है बल्कि शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालकर डिटाक्स का काम भी करता है। आप अपने साथ पुदीना, अदरक और खीरा ले जा और आफिस में ठंडे पानी में इन्हें मिलाकर बीच-बीच में पी सकती हैं।

सत्तू पानी

sattu drink benefits

सत्तू एक देसी ड्रिंक है, जिसमें भरपूर मात्रा में एनर्जी पाई जाती है। जब भी आपको थकान या कमजोरी महसूस हो तो इसे पानी में मिलाकर पीने से इंस्टेंट एनर्जी आ जाती है। एक छोटे डिब्बे में सत्तु डालकर रखें और जब भी पीने का मन हो तो इसे पानी में घोलकर पी सकती हैं। इसमें काला नमक और चुटकी भर काली मिर्च भी मिला सकती हैं।

नारियल पानी

nariyal water

डिहाइड्रेशन रोकने के लिए नेचुरल ड्रिंक का काम करता है नारियल पानी। यह आपको कहीं भी सड़क किनारे मिल जाता है। इससे पाचन क्रिया बिल्कुल प्रभावित नहीं होती। आप चाहें तो कहीं भी छांव में खड़े होकर इसे पी सकती हैं। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में इलेकट्रोलाइट मिलता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- नारियल से भी बन सकते हैं कई सारे ड्रिंक्स, आप भी जरूर करें ट्राई; गजब का होता है स्वाद

एक्सपर्ट

शिखा शर्मा के मुताबिक वैसे तो कई सारे समर ड्रिंक्स हाइड्रेशन के लिए अच्छे हैं लेकिन नारियल पानी में जो इलेक्ट्रोलाइट होता है, वह खून के प्लाज्मा से मेल खाता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर नींबू पानी में एंटी-आक्सीडेंट्स और एलक्लाइन होने की वजह से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा आम पन्ना, छास भी पित्त वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है। इन दोनों की तासीर ठंडी होने के कारण एसिडिटी नहीं होती। सत्तु एक प्राकृतिक प्रोटीन और फाइबर युक्त पेय है, इससे पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है।

Written By- Suman Agarwal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।