आपने ईसबगोल भले ही खाया न हो, लेकिन घर के बड़े-बुजुर्गों से इसका जिक्र तो जरूर सुना होगा। पेट से जुड़ी परेशानियों में इसे रामबाण माना जाता है। इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिसकी वजह से यह कब्ज से राहत दिला सकता है। आपको बता दें कि कब्ज और दस्त, दोनों में ही ईसबगोल आराम दे सकता है। लेकिन आपको इसे खाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसके कई फायदे होते हैं पर गलत तरीके से इसे खाना नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसे खाने का सही तरीका क्या है, इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की। यह जानकारी नंदिनी अग्रवाल दे रही हैं। नंदिनी, न्यूट्रिशन कोच हैं और न्यूट्रिशन बाय नंदिनी की फाउंडर हैं।
ईसबगोल खाने का सही तरीका
इसबगोल पीने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। इसमें मौजूद फाइबर नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करती है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम से ज्यादा पानी सोखने में सहायता करता है। इसलिए कब्ज दूर करने में ईसबगोल मदद कर सकती है। अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो ईसबगोल को पानी के साथ सोते वक्त लें। सुबह पेट आसानी से साफ होगा। वहीं, अगर आपको डायरिया है, लूजमोशन हो रहे हैं, तो इसे दही के साथ लेना चाहिए। इससे लूशमोशन कंट्रोल होते हैं। इसे आप कुछ खाने से आधा घंटा पहले लें। यह आंतों को साफ करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे इंफेक्शन दूर होता है।
ईसबगोल के अन्य फायदे
- ईसबगोल पेट से जुड़ी परेशानियों में तो मदद करता ही है, लेकिन इसके और भी फायदे हैं।
- शरीर में ट्राई ग्लिसराइड्स के लेवल को मैनेज कर, यह दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है।
- इतना ही नहीं, यह वजन घटाने में भी मदद कर सकता है।
- यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी सहायता करता है।
यह भी पढ़ें- डायरिया से निजात पाने के लिए कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम
ईसबगोल लेते वक्त रखें इन बातों का ख्यास
- ईसबगोल लेते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
- इससे भारीपन महसूस हो सकता है।
- इसकी तासीर ठंडी होती है।
- इससे कफ (कफ को दूर करने के लिए हर्ब्स) हो सकता है।
- इसे लिमिट मे खाना चाहिए, वरना पेट में ऐंठन भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों