अगर है कोलेस्ट्रॉल की समस्या तो डाइट में शामिल करें ये चटनी

कोलेस्ट्रॉल की समस्या एक ऐसी समस्या है जो अब धीरे-धीरे लगभग सभी के घरों में अपने पैर पसार रही है। एक तरह से देखा जाए तो इसके लिए हमारी लाइफस्टाइल भी जिम्मेदार है। हमने अपनी रोजमर्रा की आदतों को कुछ ऐसा कर दिया है कि तरह-तरह की बीमारियां हमें घेर रही हैं। ना सिर्फ हमारी फिजिकल हैबिट्स बदल गई हैं बल्कि इसके कारण हमारी डायटरी हैबिट्स में भी बदलाव आया है। आप खुद से पूछिए कि आखिरी बार आप कब वॉक के लिए गईं थीं और कब आपने पूरे हफ्ते कुछ हेल्दी खाया था?
कोलेस्ट्रॉल वो छुपा हुआ दुश्मन है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को खराब कर रहा है। एक तरह से देखा जाए तो कोलेस्ट्रॉल की समस्या अब बुढ़ापे वाली नहीं रही है बल्कि अब ये समस्या 25 के बाद भी लोगों को दिख रही है। ऐसे में क्या कुछ किया जा सकता है जिससे आप अपनी इस समस्या को कम कर सकें?
मिस इंडिया कंटेस्टेंट्स को ट्रेनिंग देने वाली एक्सपर्ट डायटीशियन अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस समस्या से निजात पाने के लिए एक चटनी की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने ये बताया है कि किस तरह से आप अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Reason Of High Blood Cholesterol: इन 6 वजहों से बढ़ सकता है आपका कोलेस्ट्रॉल, रहें जरा सतर्क
लिवर पर भी पड़ता है कोलेस्ट्रॉल का असर
अंजली जी के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का असर लिवर पर भी पड़ता है और हम क्या खाते हैं उसका असर हमारे शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल पर पड़ता है। ये कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि। हेल्दी ईटिंग हैबिट्स से आप नेचुरली कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए टेस्ट और हेल्थ से बैलेंस करना भी जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चटनी
अगर आपको खाने में चटनी खाना पसंद है तो कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इस रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है।
सामग्री-
- 50 ग्राम धनिया
- 20 ग्राम पुदीना
- हरी मिर्च (स्वादानुसार)
- 20 ग्राम लहसुन
- 15 ग्राम फ्लैक्स सीड ऑयल
- 15 ग्राम इसबगोल
- नमक (स्वादानुसार)
- 10 मिली नींबू का रस
- पानी जरूरत के अनुसार
इन सभी इंग्रीडिएंट्स को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लेना है और एक फाइन पेस्ट बनाना है।
View this post on Instagram
धनिया और पुदीना के फायदे
इन दोनों ही चीजों में क्लोरोफिल काफी मात्रा में रहता है और ये दोनों ही हर्ब्स भारतीय किचन में बहुत आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही डाइजेशन और कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम हो सकता है। इनमें फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है।
लहसुन के फायदे
लहसुन वैसे भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है और इसमें ब्लड थिनिंग कैपेसिटी होती है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। लहसुन ब्लड वेसल्स को बनाने में भी मदद करता है और इसलिए इसे फायदेमंद माना जा सकता है।
इसबगोल के फायदे
इसबगोल एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये हमारे बाउल मूवमेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसी के साथ ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। ये बाइल एसिड को बाइंड करता है और साथ ही साथ शुगर लेवल रेगुलेट करता है।
इसे जरूर पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर इन 5 बीमारियों का बढ़ जाता है रिस्क
फ्लैक्स सीड्स के फायदे
ये ओमेगा-3 का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है और इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये ट्राईग्लिसराइड्स की समस्या के लिए भी ठीक है और इससे ब्लड शुगर लेवल भी कम होता है। ये डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए ज्यादा अच्छा माना जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए डाइट में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले आप एक बार डॉक्टर से बात जरूर कर लें। कई बार ये समस्या बहुत बड़ी हो सकती है और आपकी हेल्थ हिस्ट्री के आधार पर डॉक्टर आपको ज्यादा बेहतर सलाह दे सकता है।
क्या आपको भी चटनी खाने में अच्छी लगती है? अगर हां तो इस चटनी को ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।