रक्षाबंधन से पहले कम हो सकता है 2 किलो वजन, डिनर में करें ये 4 बदलाव

सावन का पावन महीना चल रहा है। 15 अगस्त को हरियाली तीज मनाई गई। वहीं लगभग 2 हफ्तों में रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। राखी का त्योहार किसी भी महिला के लिए बहुत खास होता है और इस दिन की तैयारी वो लंबे वक्त से करती हैं। इस दिन अगर आप भी अपनी पसंदीदा ड्रेस को पहनकर ज्यादा फिट और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती हैं और इसके लिए वजन कम करने की सोच रही हैं, तो अभी भी देर नहीं हुई है। वजन कम करने की जल्दबाजी में आपको क्रैश डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है। डाइटिशियन राधिका गोयल का कहना है कि अगर आप आज से ही डिनर में कुछ खास बदलाव करेंगी, तो 2 हफ्तों में आपका वजन 2 किलो तक कम हो सकता है। हालांकि, वेट लॉस कई बातों पर निर्भर करता है। ऐसे में 2 किलो वजन कम होना हर किसी के लिए संभव या जरूरी नहीं है। चलिए जानते हैं कि आपको डिनर में कौन-से बदलाव करने हैं?
1. डिनर में सूप और सलाद लें
वजन कम करने के लिए आपको भारी डिनर करने के बजाय रात में सूप और सलाद लेना है। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं और वजन भी आसानी से कम होता है। मूंग दाल, टमाटर या सब्जियों और रागी के आटे से बनने वाले सूप को आप डिनर का हिस्सा बना सकती हैं। आप सब्जियों को सॉथे करके भी खा सकती हैं। याद रखें कि वेट लॉस के लिए डिनर में कार्ब्स को कम से कम लेना चाहिए। आप ओट्स, दलिया या खिचड़ी भी खा सकती हैं।

2. डिनर जल्दी करें
आपने अक्सर यह बात सुनी होगी कि वेट लॉस के लिए डिनर जल्दी करना चाहिए। डाइटिशियन राधिका भी इसे पूरी तरह सटीक मानती हैं। उनका कहना है कि अगर कोई भी इंसान मोटापे से परेशान है या वजन कम करने की सोच रहा है, तो उसे डिनर शाम को 7 बजे तक कर लेना चाहिए और इसके बाद अगली सुबह नाश्ते तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए। आप डिनर के लिए एक निश्चित समय तय कर लें और रोजाना उसी समय पर डिनर करें। रात के खाने और अगली सुबह के नाश्ते के बीच 12 घंटे का अंतर रखें।
यह भी पढ़ें- जिद्दी बेली फैट से परेशान हैं? अजवाइन-अदरक की ड्रिंक से अंदर हो सकता है पेट
3. मीठे को अवॉइड करें
वेट लॉस के लिए डिनर में या डिनर के बाद मीठा बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। कई लोगों की आदत होती है कि खाने के बाद जब तक कुछ मीठा न खाएं, उन्हें पेट भरा हुआ महसूस नहीं होता है। यह आदत असल में आपके मोटापे के लिए जिम्मेदार हो सकती है। डिनर से मीठे को पूरी तरह हटा दें। अगर 2 हफ्तों के लिए आप मीठा पूरी तरह छोड़ सकें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

4. डिनर के बाद दालचीनी और सौंफ का पानी पिएं
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो डिनर के बाद पानी में सौंफ, अदरक और दालचीनी उबालकर पिएं। इससे फैट तेजी से बर्न होता है। खासकर, बेली फैट कम करने में यह ड्रिंक बहुत मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए 7 दिन फॉलो करें ये हेल्दी डिनर प्लान, तेजी से पिघल सकती है चर्बी
वजन कम करने के लिए आप एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें। हालांकि, जल्दी वेट लॉस के लिए क्रैश डाइटिंग करना या लंबे वक्त तक भूखा रहना बिल्कुल सही नहीं है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- जल्दी वजन घटाने के लिए क्या करें?
- तेजी से वजन घटाने के लिए कैलोरी का सेवन कम करें, पोर्शन कंट्रोल करें। साथ ही चीनी और जंक फूड पूरी तरह छोड़ें और प्रोटीन व फाइबर से भरपूर डाइट लें।
- मोटापा कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए?
- मोटापा कम करने के लिए खाली पेट नींबू-पानी, मेथी दाने का पानी और सौंफ-जीरा-अजवाइन का पानी पिएं।
- क्या भूखे रहने से वजन कम होता है?
- नहीं, भूखा रहने से हेल्दी तरीके से वजन कम नहीं होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।