Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:01 AM IST

जिद्दी बेली फैट से परेशान हैं? अजवाइन-अदरक की ड्रिंक से अंदर हो सकता है पेट

अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपकी पेट की चर्बी टस से मस नहीं हो रही है, तो आपको अदरक, अजवाइन और रसोई में मौजूद कुछ खास चीजों से बनने वाली इस ड्रिंक को पीना चाहिए। इससे बेली फैट कम हो सकता है।
Updated:- 2026-07-25, 17:01 IST
image

अगर आप ऐसा सोचती हैं कि बेली फैट को कम करने के लिए महंगी डाइटिंग या लंबे समय तक भूखा रहना जरूरी है, तो आप गलत हैं। असल में सही डाइट और कई घरेलू नुस्खों को रूटीन में शामिल करके आप आसानी से पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। अजवाइन, धनिया, अदरक और नींबू फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। इनसे बनने वाली ड्रिंक कैसे डाइडेशन और मेटाबॉलिज्म को सुधारकर शरीर में मौजूद दोषों को बैलेंस करती है और कैसे इसे पीने से बेली फैट कम होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

बेली फैट क्यों बढ़ता है?

डाइटिशियन मनप्रीत का कहना है कि बेली फैट के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें गलत खान-पान, तनाव और अनियमित जीवनशैली शामिल है। शरीर में मौजूद दो दोषों कफ और पित्त के असंतुलन के कारण बेली फैट बढ़ सकता है।

belly fat reducing tips

जब कफ बढ़ा होता है और पित्त कम होता है, तो इसकी वजह से डाइजेशन कमजोर हो जाता है, वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और फैट बर्न करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको इन दोनों दोषों को बैलेंस करना जरूरी है।

बेली फैट कम करने के लिए कैसे बनाएं ड्रिंक?

सामग्री विधि
अदरक- 1 इंच (घिसा हुआ)

पानी में सभी चीजें डालकर आधा रह जाने तक उबालें।

धनिये के बीज- 1 टीस्पून इसे छान लें।
अजवाइन- 1 टीस्पून इसमें नींबू का रस मिलाएं।
इलायची- 2 इसे सुबह के वक्त पिएं।
नींबू- आधा इससे बेली फैट कम करने में मदद मिलेगी।
पानी- 2 गिलास  

यह भी पढ़ें- बिना Gym कमर होगी 36 से 32, सुबह खाली लें ये फैट बर्निंग पाउडर

बेली फैट कम करने के लिए मॉर्निंग ड्रिंक

  • अजवाइन पित्त को बैलेंस करती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और फैट आसानी से बर्न होता है।
  • धनिया कफ को बैलेंस करता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, ब्लोटिंग कम होती है और डाइजेशन दुरुस्त होता है।
  • अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और खाना आसानी से पचता है। यह बेली फैट को कम करने में मदद करती है।

ajwain ginger drink to reduce belly fat naturally

  • नींबू कफ को कम करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है। इससे डाइजेस्टिव जूस बैलेंस होते हैं और फैट लॉस आसानी से हो पाता है।
  • इलायची पित्त को बैलेंस करने का काम करती है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और ब्लोटिंग दूर होती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इस ड्रिंक को रोजाना पिएंगी, तो इससे बेली फैट कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
तेजी से बेली फैट कैसे कम करें?
बेली फैट कम करने के लिए पोर्शन कंट्रोल करें, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर आहार लें और नियमित एक्सरसाइज करें।
बेली फैट कम करने के लिए क्या पीना चाहिए?
बेली फैट कम करने के लिए आप जीरा, अजवाइन और धनिये का पानी पी सकती हैं। इसके अलावा ग्रीन टी भी फायदेमंद रहेगी।
बेली फैट कम करने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
बेली फैट कम करने के लिए प्रोसेस्ड फूड्स, मैदा और रिफाइंड शुगर से दूरी बनाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।