Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:41 PM IST

शादी से पहले चेहरे पर चाहिए ब्राइडल ग्लो? किशमिश-केसर का पानी करेगा कमाल

शादी के ल‍िए लड़क‍ियां अपने स्‍क‍िन केयर रूटीन पर ज्‍यादा ध्‍यान देती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर ब्राइडल न‍िखार पाना चाहती हैं तो हम आपके ल‍िए एक स्‍पेशल ड्र‍िंक लेकर आए हैं।
Updated:- 2026-09-07, 11:59 IST
kesar raisin water for bridal glowing skin

शादी का द‍िन हर लड़की के ल‍िए खास होता है। इस द‍िन चेहरे पर नेचुरल गलो पाने की चाहत सभी की होती है। यही वजह है कि मह‍िलाएं शादी से कुछ द‍िन पहले ही ब्राइडल स्‍क‍िन केयर शुरू कर देती हैं। कुछ मह‍िलाएं होममेड फेस पैक लगाती हैं तो कोई अलग-अलग ड्र‍िंक्‍स को अपने रूटीन में शाम‍िल कर लेती हैं। इन्हीं में से एक है किशमिश और केसर का पानी। इसे सुबह पीने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है।

आपको बता दें क‍ि किशमिश में कई पोषक तत्व होते हैं और केसर भी लंबे समय से खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल होता रहा है। दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर क‍िया है। इसी में उन्‍होंने ब्राइडल ग्‍लो पाने के ल‍िए क‍िशम‍िश और केसर का पानी पीने की सलाह दी है। आइए जानते हैं-

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Shah | Celebrity Nutritionist (@shweta_shah_nutritionist)

किशमिश-केसर का पानी कैसे बनाएं?

क‍िशम‍िश और केसर का पानी बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके ल‍िए-

  • 5 से 7 काली किशमिश लें।
  • एक गिलास पानी में इन्हें रातभर के ल‍िए भिगोकर रख दें।
  • सुबह इस पानी में केसर के कुछ रेशे डाल दें।
  • फ‍िर कुछ देर के ल‍िए इसे रख दें।
  • आपका केसर-क‍िशम‍िश का पानी तैयार है।

यह भी पढ़ें- Bridal Glow: ₹10 में बनाएं ये D-Tan Mask, शादी से पहले न‍िखर सकती है आपकी त्वचा

अब इस पानी से क‍िशम‍िश को न‍िकालकर खा लें और पानी को पी लें। इस रूटीन को लगातार सुबह के समय खाली पेट फॉलो करना है। श्वेता शाह ने यह भी कहा है क‍ि आप रोजाना सुबह एक चम्‍मच घी भी खाना शुरू कर दें। वो भी गुनगुने पानी के साथ।  

यह भी पढ़ें- सगाई से कुछ दिन पहले अपने चेहरे पर लगाएं ये खास फेस पैक, ग्लोइंग स्किन के लिए है बेस्ट

शादी से पहले क्‍यों बनाएं इस ड्र‍िंंक को रूटीन का ह‍िस्‍सा? 

किशमिश और केसर दोनों ही खाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं। किशमिश में नेचुरल शुगर और कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं, केसर में कई तरह के पौधों से मिलने वाले कंपाउंड होते हैं। ऐसे में इसका पानी पीने से आपके चेहरे पर ब्राइडल चम नजर आ सकती है।

bridal glow

शादी से पहले इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ किसी एक ड्रिंक पर निर्भर रहने के बजाय अपनी पूरी रूटीन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। जैसे-

  • रोजाना पर्याप्त पानी पीने की कोशिश करें।
  • खाने में फल और हरी सब्जियां शामिल करें।
  • बहुत ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
  • स्किन को साफ रखें और अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • शादी से ठीक पहले कोई नया स्किनकेयर प्रोडक्ट अचानक इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- शादी वाले दिन पाना है एक्ट्रेसेस जैसा निखार, ट्राई करें ये इंस्टेंट ग्लो देने वाले होममेड उबटन

अगर आप भी शादी से पहले चेहरे पर ब्राइडल न‍िखार पाना चाहती हैं तो क‍िशम‍िश और केसर वाला पानी पी सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- शादी में चेहरे पर आएगा चांद का निखार, रोजाना पिएं ये ड्रिंक्‍स

Image Credit- Freepik/AI

FAQ
क‍िशम‍िश और केसर का पानी कितने दिन पीना चाहिए?
शादी से 1 से 2 महीने पहले से इसे रोजाना पीना शुरू कर सकती हैं। इससे चेहरे पर ब्राइडल ग्‍लो नजर आएगा।
क्या गर्मी में क‍िशम‍िश और केसर का पानी पी सकते हैं?
हां, लेकिन तासीर गरम होने के कारण केसर के सिर्फ 2-3 रेशे ही डालें। क‍िशम‍िश भी भ‍िगोकर ही इस्‍तेमाल करें।
किसे क‍िशम‍िश और केसर का पानी नहीं पीना चाहिए?
डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए। वरना द‍िक्‍कत हो सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।